हरियाणा के गांव में शादी से पहले HIV टेस्ट करवाने का फरमान
Advertisement

हरियाणा के गांव में शादी से पहले HIV टेस्ट करवाने का फरमान

एड्स के गंभीर खतरे को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हरियाणा के एक गांव ने संभावित दुल्हा और दुल्हनों से शादी करने से पहले एचआईवी जांच कराने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है।

भिवानी : एड्स के गंभीर खतरे को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हरियाणा के एक गांव ने संभावित दुल्हा और दुल्हनों से शादी करने से पहले एचआईवी जांच कराने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है।

भिवानी के चांदनी गांव ने घातक वायरस के बारे में लोगों को जागरूक करने और भविष्य की पीढ़ियों में इसके प्रसार को रोकने के लिए यह पहल की है। यह जानकारी गांव की सरपंच ममता सांगवान ने दी है। स्नातक पास सांगवान हाल ही में निर्विरोध गांव की सरपंच चुनी गई हैं।

 

Trending news