दिल्ली मेट्रो: पिंकलाइन का शिवविहार-त्रिलोकपुरी सेक्शन 31 अक्टूबर को खोला जाएगा
Advertisement

दिल्ली मेट्रो: पिंकलाइन का शिवविहार-त्रिलोकपुरी सेक्शन 31 अक्टूबर को खोला जाएगा

इस खंड की बड़ी बात तीन इंटरचेंज स्टेशन (जहां आप ट्रेन बदल सकते हैं)-- आनंद विहार (ब्लूलाइन के साथ), कड़कड़डूमा (ब्लू लाइन के साथ) और वेलकम (रेडलाइन के साथ) होंगे.’ 

(प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर 17.86 किलोमीटर लंबा शिवविहार-त्रिलोकपुरी संजय झील मार्गखंड 31 अक्टूबर को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा. मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) ने 20 अक्टूबर को निरीक्षण करने के बाद उसे चालू करने की मंजूरी प्रदान की थी.

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने कहा,‘दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के शिवविहार-त्रिलोकपुरी संजय झील खंड को 31 अक्टूबर को आवास एवं शहरी मामले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा औपचारिक रुप से यात्री संचालन के लिए खोल दिया जाएगा. ’

इस उपरिगामी मार्गखंड में 15 स्टेशन हैं जिनमें तीन पर ट्रेन बदलने की सुविधा है. ये स्टेशन त्रिलोकपुरी संजय झील, पूर्व विनोद नगर-मयूर विहार -2, मंडावली,पश्चिम विनोदनगर, आईपी एक्सटेंशन, आनंद विहार आईएसबीटी, कडकड़डूमा, कडकड़डूमा कोर्ट, कृष्णानगर, पूर्व आजाद नगर, वेलकम, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जोहरी एंक्लेव और शिवविहार हैं.

अधिकारी ने कहा,‘इस खंड की बड़ी बात तीन इंटरचेंज स्टेशन (जहां आप ट्रेन बदल सकते हैं)-- आनंद विहार (ब्लूलाइन के साथ), कड़कड़डूमा (ब्लू लाइन के साथ) और वेलकम (रेडलाइन के साथ) होंगे.’ इस खंड के खुलने के साथ ही दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क का विस्तार करीब 314 किलोमीटर तक हो जाएगा. 

(इनपुट - भाषा)

Trending news