DTC कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ली
Advertisement

DTC कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ली

राष्ट्रीय राजधानी के लाखों यात्रियों को राहत प्रदान करते हुए डीटीसी कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी हड़ताल खत्म कर दी। उससे पहले दिल्ली सरकार ने उस डीटीसी ड्राइवर के परिवारवालों की मांगें मान ली जो रोडेरेज की घटना में कल मारा गया था। इसी घटना को लेकर डीटीसी कर्मचारी हड़ताल पर थे।

DTC कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ली

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के लाखों यात्रियों को राहत प्रदान करते हुए डीटीसी कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी हड़ताल खत्म कर दी। उससे पहले दिल्ली सरकार ने उस डीटीसी ड्राइवर के परिवारवालों की मांगें मान ली जो रोडेरेज की घटना में कल मारा गया था। इसी घटना को लेकर डीटीसी कर्मचारी हड़ताल पर थे।

हड़ताली कर्मचारियों का फैसला ऐसे समय में आया जब दिल्ली सरकार ने एस्मा कानून लगाया है। यह काननू उन्हें छह महीने के लिए किसी भी हड़ताल पर जाने से रोकता है। हड़ताल के कारण आज सुबह लाखों यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ा लेकिन दोपहर तक बस सेवा बहाल कर दी गयी। सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों को कार्रवाई की धमकी दी।

डीटीसी चालक, अशोक कुमार (42) के परिजन आज दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले। अशोक कुमार की रविवार को पश्चिम दिल्ली के मुंडका में एक युवक ने कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। उससे पहले कुमार की बस से युवक की मोटरसाइकिल में टक्कर लग गयी थी।

अशोक कुमार के बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों से केजरीवाल ने कहा, ‘यह घटना बहुत दुभाग्यपूर्ण और अरुचिकर है.. हम आपके साथ हैं। हम आपकी जो भी मदद सकते हैं, करेंगे।’ एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार तत्काल कुमार के निकट संबंधी केा 10 लाख रुपए की सहायता करेगी और सेवानिवृति की तारीख तक उसकी पत्नी को मासिक तनख्वाह देगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘सरकार कुमार के परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी देगी। उसकी पत्नी के इलाज का भी ख्याल रखेगी।’

Trending news