दिल्ली चिड़ियाघर को नया रूप देने की तैयारी, दिया जाएगा जंगल रूपी वातावरण
Advertisement

दिल्ली चिड़ियाघर को नया रूप देने की तैयारी, दिया जाएगा जंगल रूपी वातावरण

दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान को नया रूप देने के लिए योजना बनाई जा रही है और जंगल रूपी वातारवरण दिया जाएगा। चिड़ियाघर में सलाना करीब 22 लाख पर्यटक आते हैं।

दिल्ली चिड़ियाघर को नया रूप देने की तैयारी, दिया जाएगा जंगल रूपी वातावरण

नयी दिल्ली : दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान को नया रूप देने के लिए योजना बनाई जा रही है और जंगल रूपी वातारवरण दिया जाएगा। चिड़ियाघर में सलाना करीब 22 लाख पर्यटक आते हैं।

चिड़ियाघर के क्यूरेटर रियाज खान ने कहा, ‘हम मास्टर प्लान 2031 के हिस्से के तहत एक मछलीघर, तितली पार्क, फूड कोर्ट और दर्शक केंद्र बनाने की योजना बना रहे हैं और इस पर काम शुरू हो गया है।’ अधिकारी ने बताया कि प्रवासी पक्षियों को आकषिर्त करने के लिए कई विदेशी पेड़ लगाये जाएंगे। 

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास जानवरों, पक्षियों और सरीसृप जंतुओं के करीब 31 प्रजातियां हैं। हम, विशेषकर प्रवासी पक्षियों के आगमन के समय, अधिक पक्षियों की प्रजातियों के आने की उम्मीद कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘नया रूप देने के पीछे का विचार इस जगह को जंगल जैसा वातावरण देना है। सभी संरचनाओं के आसपास बहुत सारे पेड़ लगाये जाएंगे ताकि जानवरों को यह अनुभव ना हो कि वह पिंजरे में हैं। उन्होंने कहा, ‘केंद्र ने हमें त्वरित प्रतिक्रिया दल, अतिरिक्त साइन बोर्ड और निजी सुरक्षा गार्ड प्रदान करने का वादा किया है।’

Trending news