हरियाणा डीजीपी ने कहा-रामपाल की गिरफ्तारी के लिए कोशिशें जारी, बेगुनाह लोगों को बचाना भी प्राथमिकता
Advertisement
trendingNow1238936

हरियाणा डीजीपी ने कहा-रामपाल की गिरफ्तारी के लिए कोशिशें जारी, बेगुनाह लोगों को बचाना भी प्राथमिकता

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक एसएन वशिष्ठ ने मंगलवार को कहा कि हिसार जिले के बरवाला शहर में स्वयंभू संत रामपाल के आश्रम में स्थिति बिगड़ रही है और पुलिस रामपाल को बाहर निकालने के लिए प्रतिबद्ध है जो अब भी आश्रम के अंदर हैं।

हरियाणा डीजीपी ने कहा-रामपाल की गिरफ्तारी के लिए कोशिशें जारी, बेगुनाह लोगों को बचाना भी प्राथमिकता

ज़ी मीडिया ब्‍यूरो

चंडीगढ़ : हरियाणा के पुलिस महानिदेशक एसएन वशिष्ठ ने मंगलवार को कहा कि हिसार जिले के बरवाला शहर में स्वयंभू संत रामपाल के आश्रम में स्थिति बिगड़ रही है और पुलिस रामपाल को बाहर निकालने के लिए प्रतिबद्ध है जो अब भी आश्रम के अंदर हैं। उन्होंने इस कार्रवाई को बहुत मुश्किल करार दिया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं और उन्हें लगातार जानकारी दी जा रही है।

खट्टर के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) जवाहर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं। वह नियमित रूप से खुद हालात की जानकारी ले रहे हैं। सतलोक आश्रम के आसपास पुलिस की कार्रवाई में कुछ मीडियाकर्मियों के जख्मी हो जाने और कुछ चैनलों के कैमरे टूटने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। लेकिन मुझे परिस्थिति की सही सही जानकारी नहीं है कि किस वजह से कार्रवाई हुई जिसमें कई मीडियाकर्मी घायल हो गये।

डीजीपी वशिष्ठ ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जानकारी के अनुसार रामपाल आश्रम के अंदर ही है। रामपाल को गिरफ्तार करने में पुलिस की तरह से किसी तरह की देरी होने के बारे में पूछे जाने पर डीजीपी ने कहा कि वे एक बहुत मुश्किल अभियान पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी को समझना चाहिए कि हम आश्रम में काफी विरोध का सामना कर रहे हैं। हम जानते हैं कि आश्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे हैं और महज एक साल तक के बच्चे हैं। हमारी प्राथमिकता बेगुनाह लोगों को बचाना है।

 

Trending news