पिता कर रहा था पुत्री से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Advertisement

पिता कर रहा था पुत्री से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दक्षिणपूर्वी दिल्ली की अमर कालोनी में एक व्यक्ति को अपनी चार वर्षीय पुत्री से कथित रूप से छेड़छाड़ करने के लिए गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.(प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली: दक्षिणपूर्वी दिल्ली की अमर कालोनी में एक व्यक्ति को अपनी चार वर्षीय पुत्री से कथित रूप से छेड़छाड़ करने के लिए गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आज बताया कि एक महिला ने कल पुलिस में शिकायत की थी कि उसके पति ने उसकी पुत्री से छेड़छाड़ की.

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 

Trending news