गुड़गांव में बीच सड़क पर दिनदहाड़े फायरिंग; गैंगवार की आशंका, एक की मौत
Advertisement

गुड़गांव में बीच सड़क पर दिनदहाड़े फायरिंग; गैंगवार की आशंका, एक की मौत

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली से सटे गुड़गांव में बुधवार सुबह दिन दहाड़े बीच सड़क पर फायरिंग की वारदात हुई। पुलिस ने इस फायरिंग के पीछे गैंगवार की आशंका जताई है। इस फायरिंग में एक व्‍यक्ति के मारे जाने की खबर है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गुड़गांव में बीच सड़क पर दिनदहाड़े फायरिंग; गैंगवार की आशंका, एक की मौत

गुड़गांव : राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली से सटे गुड़गांव में बुधवार सुबह दिन दहाड़े बीच सड़क पर फायरिंग की वारदात हुई। पुलिस ने इस फायरिंग के पीछे गैंगवार की आशंका जताई है। इस फायरिंग में एक व्‍यक्ति के मारे जाने की खबर है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, एक सेंट्रो कार सवार लोगों ने फायरिंग को अंजाम दिया, एक शख्‍स के मारे जाने की खबर है। एसयूवी गाड़ी में सवार व्यक्ति पर सेंट्रो कार से फायरिंग की गई। एसयूवी कार में सवार व्यक्ति पर हत्या का आरोप है और इस आरोपी की आज कोर्ट में पेशी होनी थी।

फायरिंग की यह वारदात गुड़गांव के एमजी रोड पर हुई। फयरिंग से वहां अफरा तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए सड़क पर बदहवाश इधर उधर भागने लगे। फायरिंग की वजह से दो गाडि़यां भी आपस में टकरा गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending news