योगगुरु रामदेव को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देगी हरियाणा सरकार
Advertisement

योगगुरु रामदेव को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देगी हरियाणा सरकार

हरियाणा सरकार ने सोमवा को योगगुरु रामदेव को कैबिनेट मंत्री के समान दर्जा देने का फैसला किया, जिन्हें पहले राज्य में योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया जा चुका है।

योगगुरु रामदेव को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने सोमवा को योगगुरु रामदेव को कैबिनेट मंत्री के समान दर्जा देने का फैसला किया, जिन्हें पहले राज्य में योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया जा चुका है।

हरियाणा के स्वास्थ्य और खेल मंत्री अनिल विज ने आज ट्वीट किया, हरियाणा में योग और आयुर्वेद को प्रोत्साहन देने के लिए ब्रांड अंबेसडर बनाये गये रामदेव को कैबिनेट मंत्री के समान दर्जा दिया जाएगा। विज ने पहले कहा था कि राज्य में एक औषधीय पौधों का वन विकसित किया जाएगा जहां हजारों प्रजातियों की जड़ी बूटियों के पौधे रामदेव की देखरेख में उगाये जाएंगे।

विज ने कहा कि हरियाणा के स्कूलों में योग को अनिवार्य विषय बनाया जाएगा, जिसके लिए राज्य के सभी कस्बों और करीब 6500 गांवों में रामदेव के मार्गदर्शन में योगशालाएं बनाई जाएंगी। गौरतलब है कि पिछले महीने हरियाणा विधानसभा में हंगामा हुआ था और विपक्षी कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर रामदेव को खुश करने के लिए नियमों से हटकर उन्हें राज्य में योग और आयुर्वेद का ब्रांड अंबेसडर बनाने का आरोप लगाया था।

Trending news