खेमका को नए साल का मिला तोहफा, प्रधान सचिव बनाए गए
Advertisement

खेमका को नए साल का मिला तोहफा, प्रधान सचिव बनाए गए

हरियाणा के सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका सहित सात अधिकारियों को खट्टर सरकार ने नए साल का तोहफा दिया है। खेमका को सरकार ने पदोन्नति देकर सचिव से प्रधान सचिव बना दिया है। 

खेमका को नए साल का मिला तोहफा, प्रधान सचिव बनाए गए

चंडीगढ़ : हरियाणा के सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका सहित सात अधिकारियों को खट्टर सरकार ने नए साल का तोहफा दिया है। खेमका को सरकार ने पदोन्नति देकर सचिव से प्रधान सचिव बना दिया है। 

खेमका सहित इन सभी अधिकारियों की पदोन्नति काफी समय से लंबित थी। ये सभी अधिकारी 1991 बैच के हैं। खेमका के साथ विनीत गर्ग, अनिल मलिक, श्रीकांत वालगद, जी. अनुपमा, एके सिंह और अभिलक्ष्य लिखी को भी पदोन्नति मिली है और उन्हें भी सचिव से प्रधान सचिव बनाया गया है।

मालूम हो कि खेमका को सबसे ज्यादा तबादलों का सामना करना पड़ा है। 50 साल के इस आईएएस अधिकारी को 23 साल के करियर में 46 बार तबादला किया जा चुका है। खेमका कोलकाता की एक मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं। सिविल सर्विस ज्वाइन करने से पहले खेमका ने 1988 में आईआईटी खडग़पुर से कंप्यूटर साइंस में टॉप किया था।

Trending news