आज राजधानी दिल्ली में छाए हुए हैं बादल , दिन में हो सकती है हल्की बारिश
Advertisement

आज राजधानी दिल्ली में छाए हुए हैं बादल , दिन में हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली आज का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत तापमान से चार डिग्री ज्यादा है.

आज राजधानी दिल्ली के लोगों को हल्की बारिश का सामना करना पड़  सकता है(प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली: शुष्क मौसम का लम्बे समय से सामना कर रहे राजधानी दिल्ली के लोगों को आज का दिन बारिश के हल्के फुहारों के बीच गुजारना पड़ सकता है. राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में आसमान में हल्के बादल गुरुवार सुबह से छाए हूए हैं. मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को आज हल्की बारिश का भी सामना करना पड़ सकता है. 

मौसम विभाग ने आज शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान भी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली आज का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत तापमान से चार डिग्री ज्यादा है.

मौसम विभाग के अनुसार मौसम में आ रहे इस बदलाव का कारण अरब सागर से आ रही हवा में आद्रता  का बढ़ना भी हैं... वैसे राजधानी दिल्ली का मौसम पिछले 25 सितम्बर से काफी शुष्क चल रहा है. अब लुबान के बढ़ते प्रभाव का असर राजधानी दिल्ली पर भी पड़ा है... 

मौसम विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे राजधानी दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 74 फीसदी दर्ज किया गया. विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘आसमान में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दिन में हल्की बारिश होने की भी संभावना है.’  अधिकारी ने यह भी कहा कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. 

वैसे  राजधानी दिल्ली में  बुधवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था, जबकि अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस तक गया था. 

Trending news