Delhi की सर्दी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, दर्ज हुआ इस सीजन का सबसे ठंडा दिन
Advertisement
trendingNow1790856

Delhi की सर्दी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, दर्ज हुआ इस सीजन का सबसे ठंडा दिन

IMD के अनुसार, न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह नवंबर 2003 के बाद से दिल्ली में इस महीने में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान है. नवंबर 2003 में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

फाइल फोटो

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से जहां प्रदूषण (Pollution) के स्तर में कमी आई है. वहीं, अब दिल्ली की सर्दी लोगों की मुसीबत बढ़ा सकती है. दिल्ली का तापमान (Temperature) दिन पर दिन गिरता जा रहा है. आज राजधानी में न्यूनतम तापमान ने पिछले 17 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस सीजन का सबसे कम तापमान है. 

हालांकि सुबह 7 बजे तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था लेकिन साथ ही मौसम विभाग ने आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जाने की संभावना जताई थी और अब तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया है. 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की उम्मीद है.

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस
राजधानी दिल्ली (Delhi) के कुछ हिस्सों में शीत लहर के बीच रविवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2003 के बाद से नवंबर में सबसे कम तापमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले 14 साल में इस महीने में सबसे कम रहा.

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह नवंबर 2003 के बाद से दिल्ली में इस महीने में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान है. नवंबर 2003 में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.’

देश में Corona के मामलों की संख्या 91 लाख के करीब पहुंची, 24 घंटे में इतनी मौतें

उन्होंने बताया कि पालम मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.

LIVE TV

आईएमडी मैदानों में 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे तापमान होने पर और लगातार दो दिन सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहने पर शीत लहर की घोषणा करता है.

श्रीवास्तव ने कहा, ‘दिल्ली जैसे छोटे क्षेत्रों में एक दिन के लिए भी यदि यह मापदंड पूरा होता है, तो शीत लहर की घोषणा की जा सकती है.’

न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना
दिल्ली में नवंबर के महीने में पिछले साल 11.5 डिग्री सेल्सियस, 2018 में 10.5 डिग्री सेल्सियस और 2017 में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था.

नवंबर से अब तक का सबसे कम तापमान 28 नवंबर, 1938 को दर्ज किया गया था.  उस समय 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था.

श्रीवास्तव ने कहा कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी इलाकों से ठंडी हवा बहने के कारण तापमान में गिरावट आई है.

हालांकि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी चार से पांच दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news