डीयू विवाद: वैंकेया नायडू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Advertisement

डीयू विवाद: वैंकेया नायडू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

डीयू विवाद: वैंकेया नायडू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

नई दिल्‍ली : दिल्‍ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

वैंकेया नायडू ने मंगलवार को कहा कि जहां आजादी के नारे लग रहे हैं, वहां राहुल गांधी पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी फोटो खिंचवाने पहुंच ही जाते हैं। इन हरकतों से समझ में आता है कि कांग्रेस ऐसी हालत में क्‍यों है। उन्‍होंने कहा कि कुछ लोग पढ़ने लिखने वाले लोगों को भड़का रहे हैं। बाहरी लोग यूनिवर्सिटी का माहौल खराब कर रहे हैं। डीयू में जारी विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी केवल राजनीति कर रही है।

बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में उठे विवाद को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बीते दिनों इस मामले में डीयू की छात्रा और करगिल युद्ध के शहीद की बेटी गुरमेहर कौर का समर्थन किया। अपने ट्वीट में राहुल ने गुरमेहर का समर्थन करते हुए कहा था कि भय और अत्याचार के मामले में हम छात्रों के साथ खड़े हुए हैं। वहीं इस मामले पर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि कोई भी अलगाववाद का समर्थन नहीं कर सकता।

Trending news