भगवान वेंकटेश्वर की स्वर्ण रथ यात्रा निकाली गई
Advertisement

भगवान वेंकटेश्वर की स्वर्ण रथ यात्रा निकाली गई

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बुधवार को यहां भगवान वेंकटेश्वर की स्वर्ण रथ यात्रा निकाली गई। नवरात्रि ब्रह्मोत्सव का कल अंतिम दिन है। तिरुपति मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि लगभग एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया।

तिरुपति : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बुधवार को यहां भगवान वेंकटेश्वर की स्वर्ण रथ यात्रा निकाली गई। नवरात्रि ब्रह्मोत्सव का कल अंतिम दिन है। तिरुपति मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि लगभग एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया।

भगवान वेंकटेश्वर, श्री लक्ष्मी और श्री पद्मावती के प्राचीन विग्रहों को कई रत्नाभूषणों से श्रृंगार करके पारंपरिक रूप से सुसज्जित रथ पर आरोहण कराया गया। भक्तों ने इस 32 फुट उंचे रथ को दो रस्सियों के सहारे खींचा। नौ दिन चलने वाले ब्रह्मोत्सव की शुरूआत 14 अक्तूबर से हुई थी।

Trending news