Advertisement
trendingNow1490737

लद्दाख हिमस्खलन : दो और शव बरामद, मृतकों की संख्या सात हुई

राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया, 'खारदुंग ला हिमस्खलन स्थल से दो और शव बरामद किए गए. अब तक कुल सात शव बरामद किए गए हैं.' 

राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि शेष तीन लोगों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है. (फोटो साभार - ANI)
राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि शेष तीन लोगों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है. (फोटो साभार - ANI)

श्रीनगर: लद्दाख में उस स्थल से शनिवार को दो और शव बरामद किए गये जहां दो ट्रक हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे. इसके साथ ही हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़ कर सात हो गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बता दें पांच शव शुक्रवार को बरामद किए गए थे.

राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया, 'खारदुंग ला हिमस्खलन स्थल से दो और शव बरामद किए गए. अब तक कुल सात शव बरामद किए गए हैं.' उन्होंने बताया कि शेष तीन लोगों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है. अधिकारी ने बताया कि शवों को जनस्कार तहसील तक विमान से ले जाने के लिए प्रबंध किये गये हैं.

'दो ट्रक खारदुंगला दर्रे के पास हिमस्खलन की चपेट में आ गए'
एक रक्षा प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया,'10 नागरिकों को लेकर जा रहे दो ट्रक खारदुंगला दर्रे के पास सुबह सात बजे हिमस्खलन की चपेट में आ गए. यह 17,500 फीट की ऊंचाई पर उन सबसे ऊंची सड़कों में से एक है जहां वाहनों से जाया जा सकता है.' उन्होंने कहा कि खारदुंगला टॉप से करीब 800 मीटर दूर साउथ पुल्लू की तरफ यह ट्रक 20 फीट मलबे के नीचे दबे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रवक्ता ने बताया कि जैसे ही खारदुंगला टॉप पर सेना की पोस्ट को घटना के बारे में जानकारी मिली फायर एंड फ्यूरी कोर के सभी संसाधनों को सक्रिय कर दिया गया. 
फौरन ही मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू किया गया. 

(इनपुट - भाषा)

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news