LIVE...मशहूर कोरियोग्रफर सरोज खान का मुंबई में निधन
Advertisement
trendingNow1705240

LIVE...मशहूर कोरियोग्रफर सरोज खान का मुंबई में निधन

सरोज खान पिछले महीने 17 जून से अस्पताल में भर्ती थीं.

फाइल फोटो
LIVE Blog

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) अब हमारे बीच नहीं रहीं. गरुवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया. सरोज खान पिछले महीने 17 जून से अस्पताल में भर्ती थीं. सरोज के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है. सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के चलते सरोज खान को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में भर्ती होने के बाद सरोज खान की अनिवार्य कोविड-19 जांच भी की गई थी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी. बताते चलें कि सरोज खान का असली नाम निर्माला नागपाल था. उनका जन्म 22 नवंबर 1948 में मुंबई में हुआ था. गुरुवार देर रात 71 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया. सरोज खान अभी तक 200 से ज्यादा फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी कर चुकीं थीं.

Trending news