चांद की ओर आज दोपहर बढ़ेगा भारत का सबसे अहम कदम, चंद्रयान-2 ऑर्बिटर से अलग होगा विक्रम लैंडर
trendingNow1569373

चांद की ओर आज दोपहर बढ़ेगा भारत का सबसे अहम कदम, चंद्रयान-2 ऑर्बिटर से अलग होगा विक्रम लैंडर

22 जुलाई को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 को लॉन्‍च किया था.

चांद की ओर आज दोपहर बढ़ेगा भारत का सबसे अहम कदम, चंद्रयान-2 ऑर्बिटर से अलग होगा विक्रम लैंडर

नई दिल्‍ली : अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के लिए 2 सितंबर यानी कि आज का दिन बेहद अहम है. चांद की कक्षा में चक्‍कर लगा रहे चंद्रयान-2 ऑर्बिटर से आज विक्रम लैंडर (चांद पर उतरने वाला शोध यान) अलग होगा. इसके बाद यह लैंडर चांद की ओर अपना सफर शुरू करेगा. इसे 7 सितंबर को चांद की सतह पर उतरना है. बता दें कि 22 जुलाई को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 को लॉन्‍च किया था.

इसरो के मुताबिक चंद्रयान-2 चांद का चक्‍कर लगाते हुए 1 सितंबर को शाम 6:21 बजे उसकी पांचवीं और अंतिम कक्षा (चांद की सतह के करीब) में पहुंचा. इसके लिए उसके इंजन का स्‍टार्ट किया गया था. यह पूरी प्रकिया 52 सेकंड की थी. अंतरिक्ष यान पूरी तरह से सुरक्षित है. अब सोमवार को दोपहर 12:45 बजे से 01:45 बजे के बीच में विक्रम लैंडर को चंद्रयान-2 ऑर्बिटर से अलग किया जाएगा. इसके बाद यह चांद का दो बार चक्‍कर लगाएगा और इसे चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के लिए तैयार किया जाएगा.

Trending news