Chhattisgarh: जो 5 साल में नहीं हुआ वो 6 महीने में कर दिखाया, नक्सलवाद पर आई सबसे बड़ी रिपोर्ट
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2346078

Chhattisgarh: जो 5 साल में नहीं हुआ वो 6 महीने में कर दिखाया, नक्सलवाद पर आई सबसे बड़ी रिपोर्ट

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को साय सरकार के बीते छह महीने में नक्सलवाद के खिलाफ की गई कार्रवाई के आंकड़ा पेश किए. उन्होंने बताया कि 5 साल में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के मुकाबले बीते 6 महीने में सबसे ज्यादा नक्सली कार्रवाई हुई है. 

 

Chhattisgarh: जो 5 साल में नहीं हुआ वो 6 महीने में कर दिखाया, नक्सलवाद पर आई सबसे बड़ी रिपोर्ट

Chhattisgarh News: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के बीते छह महीने में नक्सलवाद के खिलाफ की गई कार्रवाई के आंकड़ा पेश किए. साथ ही प्रदेश में अपराध की स्थिति की भी जानकारी साझा की. डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, 'हमारी सरकार नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. 6 माह में 150 से अधिक नक्सली मारे जा चुके हैं. 550 से अधिक नक्सली गिरफ्तार हुए हैं. ये केवल 6 माह के आंकड़े हैं. 5 साल के आंकड़े इसके सामने कुछ नहीं. बड़ी सफलता मिली है. 

डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के 5 वर्षों की तुलना में 6 माह के आंकड़े छोटे हैं. पहले एफआईआर नहीं हुआ करता थी, लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद एफआईआर हो रही है. हम एफआईआर को रोककर आंकड़ों का खेल नहीं खेलते. डिप्टी सीएम ने बिलासपुर के कांग्रेसी नेता का जिक्र करते कहा- बिलासपुर का अकबर खान जनवरी 2022 में आवेदन किया गया. अपराध दर्ज नहीं किया गया था. जिसका अपराध अभी दर्ज किया गया. गृहमंत्री शर्मा ने इस दौरान वीडियो भी प्रस्तुत किया. 

ये भी पढ़ें - राष्ट्रपति के नाम पत्र लिख भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा, जानें छत्तीसगढ़ में बैगा जनजाति के लोगों की मौत का मामला

डिप्टी सीएम ने कहा कि पुलिस को आदेश दिया गया है कि आंकड़े बाजी के चक्कर में नहीं रहना है. हत्या के मामले, बलवा, लूट बलात्कार, एफआईआर की जिद करने के बाद भी कमी आई है. आबकारी नियम के अन्तर्गत मामले दर्ज हो रहे हैं. अगर पिछले समय में किसी का केस दर्ज नहीं हुआ है और बचा है उसे पर भी दर्ज किया जाएगा. 
 
वर्षवार नक्सली अपराध एवं पुलिस कार्रवाई

 साल- मृत नक्सली 
2019 :- 80
2020 :- 41
2021 :- 46
2022 :- 30
2023 :- 22(1 जनवरी 2023 से 30 नवंबर 2023 तक)
2024 :- 145 (1 दिसंबर 2023 से 20 जुलाई 2024 तक)

आत्मा समर्पित

2019 :- 315
2020 :- 344
2021 :- 554
2022 :- 417
2023 :- 414(1 जनवरी 2023 से 30 नवंबर 2023 तक)
2024 :- 526(1 दिसंबर 2023 से 20 जुलाई 2024 तक)

• गिरफ्तार
2019 :- 506
2020 :- 440
2021 :- 499
2022 :- 294
2023 :- 415 (1 जनवरी 2023 से 30 नवंबर 2023 तक)
2024 :- 633(1 दिसंबर 2023 से 20 जुलाई 2024 तक)

• मुठभेड़

2019 :- 122
2020 :- 114
2021 :- 81
2022 :- 70
2023 :- 72 (1 जनवरी 2023 से 30 नवंबर 2023 तक)
2024 :- 97 (1 दिसंबर 2023 से 20 जुलाई 2024 तक)

बलौदाबाजार हिंसा पर बोले शर्मा
बलौदाबाजार हिंसा मामले पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि बलौदाबाजार मामले में 150 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच जारी है. षडयंत्र पूर्वक घटना को अंजाम दिया गया. कुछ जिम्मेदार लोगों के द्वारा ये किया गया है. शर्मा ने कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव की तैयारी पर कहा-  सिर्फ विरोध और राजनीति के लिए कांग्रेस विधानसभा घेराव कर रही है.

ये भी पढ़ें- योगी की राह पर चले मेयर; उज्जैन की दुकानों पर भी लगेगा नेमप्लेट, जारी हुआ निर्देश

कावड़ यात्रा रूट पर दुकानों पर नाम पर बोले
यूपी की तरह क्या छत्तीसगढ़ में भी कावड़ यात्रा की रूट के दुकानों में नाम पहचान अनिवार्य किए जाने चाहिए के सवाल पर कहा-  छत्तीसगढ़ में कावड़ यात्रा अच्छे से हो.  उसके लिए प्रयास किया जा रहा. व्यक्तिगत तौर पर कहे तो मुझे लगता है स्पष्ट होना चाहिए. कहां कैसा भोजन मिलेगा. मांसाहार और शाकाहार कहां मिलेगा?  कावड़ यात्रा बहुत श्रद्धा भाव से जाते हैं यह स्पष्ट होना चाहिए. 

रायपुर से राजेश निलशाद की रिपोर्ट

Trending news