Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh484744

दर्द से तड़प रहे थे मरीज, उधर हॉस्पिटल के रूम में नर्स मना रही थीं न्यू ईयर पार्टी

अस्पताल के एक बंद कमरे में से गाने की आवाज सुनाई दी जिसे सुनकर जब पत्रकार उस ओर गए और गेट खोलकर देखा तो वह चौंक उठे.

हॉस्पिटल के रूम में न्यू ईयर की पार्टी सेलिब्रेट करती हुईं नर्सें.
हॉस्पिटल के रूम में न्यू ईयर की पार्टी सेलिब्रेट करती हुईं नर्सें.

नीमच (प्रितेश सारड़ा): मध्यप्रदेश में नीमच के सरकारी अस्पताल से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. यहां अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के रूम नंबर-19 में अस्पताल की नर्सें न्यू ईयर की पार्टी सेलिब्रेट कर रही थीं, उधर हादसे में घायल लोग दर्द से कराह रहे थे.

एक जनवरी को दोपहर में मनासा थाना इलाके के देवरी खवासा के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गई. इस हादस में करीब 15 लोग घायल हुए थे, जिन्हें नीमच के ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया था. जब वहां कुछ पत्रकार हादसे में घायलों का कवरेज करने के लिए वहां पर पहुंचे थे तभी उन्हें एक बंद कमरे में से गाने की आवाज सुनाई दी जिसे सुनकर वे सब उस कमरे की ओर गए और गेट खोलकर देखा तो वह चौंक उठे.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

दरअसल, स्टाफ की नर्सें रूम में नए साल की पार्टी मना रही थीं. पत्रकार ने पार्टी मनाने का कवरेज करना शुरू किया तो यह देख नर्सें कमरे का दरवाजा लॉक करके वहां से भाग गईं. बाद में पत्रकारों ने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी तो मौके पर अपर कलेक्टर ने पहुंचकर दरवाजा खुलवाने के लिए वार्डब्वॉय से चाबी मांगी. मगर वह आनाकानी करते हुए दिखाई दिया.

fallback

इस पर अधिकारियों ने जब दरवाजे का ताला तुड़वाया और जब अंदर देखा तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए, क्योंकि अंदर न्यू ईयर की पार्टी मानाने के लिए कमरे को सजा रखा था. इस मामले में अपर कलेक्टर कमलेश भार्गव ने 2 नर्स को निलंबित कर दिया. वहीं, स्टाफ के पांच सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

TAGS

Trending news