आज मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, बाबा महाकाल के दर्शन कर शुरू करेंगी चुनाव प्रचार
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh526037

आज मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, बाबा महाकाल के दर्शन कर शुरू करेंगी चुनाव प्रचार

प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रदेश दौरे में उनके साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे. बता दें इससे पहले प्रियंका गांधी की मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी भी बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन आ चुके हैं.

प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

भोपाल: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी आज सोमवार को पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं. जहां वह उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी. उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन करने के बाद वह रतलाम पहुंचेंगी, जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगी और इसके बाद इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में रोड शो करेंगी. प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रदेश दौरे में उनके साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे. बता दें इससे पहले प्रियंका गांधी की मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी भी बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन आ चुके हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी आज दोपहर 12.45 से 1.15 बजे तक उज्जैन पहुंचेंगी. जहां कांग्रेस के आला अधिकार सहित प्रदेश के मुखिया कमलनाथ भी उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद वह बाबा महाकाल के दर्शन के लिए सीधे महाकालेश्वर रवाना हो जाएंगी. महाकाल के दर्शन करने के बाद प्रियंका गांधी दोपहर 2:00 के आस-पास हेलिकॉप्टर से रतलाम के लिए रवाना हो जाएंगी. जहां पहुंचकर वह दोपहर 2 बजे से लेकर 3:30 बजे तक कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित जनसभा में मौजूद रहेंगी.

UP में महिला नेता ने छोड़ी कांग्रेस, प्रियंका गांधी पर लगाया अपमान करने का आरोप

2019 के चुनाव में राहुल गांधी जंहा कई बार हिन्दू वोटर को लुभाने की कोशिश में मंदिर जा चुके हैं, ऐसे में प्रियंका गांधी के दर्शन करने जाने को लेकर राजनीति होना तय है माना जा रहा है. रतलाम में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करने और जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका गांधी फिर रतलाम से इंदौर रवाना हो जाएंगी.

रॉबर्ट वाड्रा ने तिरंगे की जगह लगाया दूसरे देश का झंडा, फजीहत के बाद दी सफाई

जहां उनके शाम 4:10 तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. इंदौर पहुंचने के बाद वह 4:30 से 6:30 बजे तक कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगी, जिसके बाद 6:45 बजे तक वह इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी. प्रियंका गांधी के रात 8 बजे तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है. वहीं प्रियंका गांधी के रवाना होने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ भी भोपाल निकल जाएंगे. 

Trending news