Mahakal Bhasma Aarti Booking: पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भस्म आरती या महाकाल दर्शन की बुकिंग केवल अधिकृत और आधिकारिक माध्यमों से ही कराएं. गूगल या सोशल मीडिया पर मिले अनजान मोबाइल नंबरों पर भरोसा कर पैसे ट्रांसफर न करें.
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सुबह भस्म आरती के दौरान फिल्म जगत के कलाकारों का आगमन हुआ. 'धुरंधर' फिल्म की अभिनेत्री सारा अर्जुन और अभिनेता राज अर्जुन ने भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. सुबह में होने वाली प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होकर दोनों कलाकारों ने विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में सारा अर्जुन ने कहा कि जब आप महाकाल के दरबार में होते हैं तो कुछ सोच नहीं पाते. मैंने कुछ विशेष नहीं मांगा, बस स्वास्थ्य और सफलता के लिए आशीर्वाद लिया है. यहां आकर बहुत अच्छा लगा, सच में शब्द नहीं हैं, दिल बहुत खुश हो जाता है.
Sara Arjun Mahakal Mandir: धुरंधर-2 की सफलता के बाद फिल्म की एक्ट्रेस सारा अर्जुन शनिवार तड़के बाबा महाकाल के दरबार पहुंची और अपने माता-पिता के साथ भस्म आरती में हिस्सा लिया. भस्म आरती के बाद सारा अर्जुन ने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना कही और गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया.
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे मंगलवार सुबह उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और अपने कारोबारी पति विक्की जैन के साथ भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. अंकिता और उनके पति ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और भक्ति में लीन नजर आए. दर्शन के बाद अंकिता लोखंडे ने कहा कि हम दोनों पहली बार भस्म आरती में शामिल हुए. मैं इंदौर की ही रहने वाली हूं और बचपन से महाकाल आती रही हूं, लेकिन भस्म आरती में पहली बार शामिल हुई हूं. इस अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल है.
Rakesh Bedi Mahakal: फिल्म धुरंधर 2 में राकेश बेदी ने 'जमील जमाली' के किरदार में शानदार प्रदर्शन किया है और सबका दिल जीत लिया है. उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और बताया कि इतने अच्छे दर्शन हुए कि कुछ क्षण ऐसे लगे जैसे मैं किसी और ही दुनिया में पहुंच गया हूं.
Ujjain News: उज्जैन में 3 से 5 अप्रैल तक महाकाल 'द मास्टर ऑफ टाइम'अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. जिसमें भारत और विदेश के वैज्ञानिक, शोधकर्ता, खगोलविद और विशेषज्ञ आधुनिक विज्ञान पर चर्चा करेंगे. उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल होंगे.
Ujjain saints controversy: उज्जैन में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे विवाद को लेकर परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज ने बड़ा बयान दिया है. जिसे लेकर संत समाज में चर्चाएं तेज हो गई है.
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में धूम देखने को मिली और काल के देवता माने जाने वाले बाबा महाकाल का अद्भुत रूप नजर आया. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को बाबा महाकाल के माथे पर बड़े अर्धचांद और त्रिपुण को स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई. हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन के बाबा महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंची. बता दें कि भस्म आरती के दौरान बाबा भक्तों को निराकार रूप में दर्शन देते हैं, जो जीवन और मृत्यु से परे होता है.
Baba Mahakal Ujjain: वृंदावन के एक जाने-माने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए. दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों के मध्य विराजमान महाकाल केवल भारत के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के केंद्र हैं.
Baba Mahakal: मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर पहुंचे और प्रातःकालीन दद्योदक आरती में शामिल हुए. उनके साथ संत दादा गुरु भी मौजूद थे और भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए. संत दादा गुरु ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की और बाबा महाकाल से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की.
Nidhi Agarwal Mahakal Mandir: साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुईं और बाबा महाकाल के दर्शन किए. इस दौरान निधि अग्रवाल काफी शांत और भावुक नजर आईं. इस दौरान उन्होंने यहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए और नंदी जी के कानों में मनोकामना भी मांगी. दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं, मैं भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हूं. मैं यहां दूसरी बार आ रही हूं.
TV Actress Kanika Mann in Mahakal Mandir: टीवी एक्ट्रेस कनिका मान मंगलवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंची और भस्म आरती में शामिल हुईं. उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में हिस्सा लिया और भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. भस्म आरती के बाद उन्होंने नंदी जी का पूजन कर उन्हें कान में अपनी इच्छा बताई. उन्होंने बताया कि वह भगवान शिव की बड़ी भक्त हैं, लेकिन उन्हें पहली बार महाकाल के दरबार में आने का मौका मिला. उन्होंने भस्म आरती में शामिल होने के अनुभव को बेहद खास बताया.
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राज बुधवार को उज्जैन पहुंचीं और विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया. वसुंधरा राजे ने नंदी हॉल में बैठकर शिव जाप किया. इसके बाद उन्होंने गर्भगृह के द्वार से बाबा महाकाल को जल अर्पित किया. पूजा के बाद वसुंधरा राजे ने भगवान श्री वीरभद्र और महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह में निकाली जाने वाली ध्वजा की भी पूजा की.
Mahakal and Omkareshwar Prasad: एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय डाक विभाग से श्री महाकालेश्वर मंदिर और श्री ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर की प्रसादी आमजन तक पहुंचाने के लिए पोस्टल सेवा की शुरुआत की है.
Baba Mahakal Darshan: विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर 44 घंटे तक लगातार दर्शन व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए उज्जैन पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है. श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित तरीके से मंदिर तक पहुंचे के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं. इसके लिए पुलिस ने गूगल मैप की मदद ली है. बाहर से वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस और आईटी टीम ने मिलकर मैप रूट कंट्रोल करेगी, ताकि जाम की स्थिति न बने. आप भी बाब के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो पहले दर्शन की व्यवस्था और ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें.
Ujjain Bhopal Special Trains: महाशिवरात्रि के मौके पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उज्जैन से भोपाल के बीच तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें 13 से 23 फरवरी तक चलाई जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी.
Ujjain Double Decker Bus: महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल की नगरी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डबल डेकर बस चलाई जाएगी. यह आधुनिक बस श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आज से तीन दिनों तक निशुल्क चलाई जा रही है. जिससे महाशिवरात्रि के दौरान बढ़ती भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी.
Ujjain Baba Mahakal: एमपीसीए अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने उज्जैन में श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर भस्म आरती में शामिल हुए. दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं को बेहतर बताया.
Ujjain News: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने अलग-अलग समय पर दर्शन किए, जिसके चलते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.
Indian Women Cricket Team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और बाबा का आशीर्वाद लिया. महिला क्रिकेट विश्वकप में इंदौर में 19 अक्टूबर को भारतीय टीम का इंग्लैंड के साथ मुकाबला होना है. मुकाबले से पहले टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने बाबा का आशीर्वाद लिया है.
Baba Mahakal ki Swari: उज्जैन में बाबा महाकाल की राजसी सवारी में सीएम मोहन यादव ने भी शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन किए, इस दौरान सीएम ने डमरू भी बजाई.
Ujjain: उज्जैन में महाशिवरात्रि की तैयारियां हो चुकी हैं, आज से ही मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है. मंदिर में लंबी-लंबी कतारे लगी हुई हैं, जहां सभी बाबा के दर्शन करना चाहते हैं. उज्जैन में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसके लिए पिछले कई दिनों से मंदिर में तैयारियां चल रही थी.