Election 2024: MP में 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग कल, पर्ची नहीं मिलने पर वोट डाल सकते हैं मतदाता  
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2244437

Election 2024: MP में 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग कल, पर्ची नहीं मिलने पर वोट डाल सकते हैं मतदाता  

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश आखिरी चरण के लोकसभा चुनाव के प्रचार का शोर थम गया है. अब सिर्फ मतदान बाकी है. कल 8 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. इस बार चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष व्यवस्था की हैं. 

Election 2024: MP में 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग कल, पर्ची नहीं मिलने पर वोट डाल सकते हैं मतदाता  

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में 13 मई को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग होने जा रही है. कल राज्य की 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. चौथे चरण के मतदान के लिये चुनाव प्रचार थम गया, लेकिन आज प्रत्याशी डोर-टू-डोर संपर्क में जुटेंगे. सोमवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होना है. लोकसभा चुनाव के चौथे व मध्य प्रदेश के अंतिम चरण में 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों देवास (अजा), उज्जैन (अजा), मंदसौर, रतलाम (अजजा), धार (अजजा), इंदौर, खरगोन (अजजा) एवं खंडवा में मतदान होगा.

8 लोकसभा सीटों पर एक करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता हैं. इलेक्शन कमीशन ने 1 करोड़ 61 लाख 27 हजार 736 मतदाताओं को क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची वितरित की है. क्यूआर कोड युक्त मतदाता सूचना पर्ची से मतदाता अपने मतदान केन्द्र का नाम, पता, क्रमांक, निर्वाचक नामावली में मतदाता क्रमांक राज्य और जिले का हेल्पलाइन नम्बर जैसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां पता कर सकते हैं. 

कहां कौन प्रत्याशी?

लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी
खंडवा       ज्ञानेश्वर पाटिल                           नरेंद्र पटेल
इंदौर         शंकर लालवानी -
खरगौन      गजेंद्र सिंह पटेल                    पोरलाल खरते
देवास        महेंद्र सिंह सोलंकी                    राजेंद्र मालवीय
उज्जैन       अनिल फिरोजिया                     महेश परमार
मंदसौर     सुधीर गुप्ता                              दिलीप सिंह गुर्जर
रतलाम     अनीता नागर सिंह चौहान           कांतिलाल भूरिया
धार          सावित्री ठाकुर                           राधेश्याम मूवेल

पर्ची नहीं होने पर भी कर सकते हैं मतदान
किसी मतदाता के पास मतदाता सूचना पर्ची नहीं है और उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है तो 13 फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज दिखाकर मतदाता अपना मतदान कर सकेंगे. फोटोयुक्त वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित), पासपोर्ट, पासबुक (फोटो सहित बैंक/डाकघर द्वारा जारी), फोटोयुक्त सर्विस पहचान पत्र (केन्द्र/राज्य सरकार/सार्वजनिक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी), सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी आधिकारिक पहचान पत्र, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी) में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकते हैं.

गर्मी की रहेगी व्यवस्था
भीषण गर्मी की संभावना को देखते हुए सभी मतदान केन्द्रों पर शीतल पेयजल, जरूरी दवाइयां और टेंट की व्यवस्था की गई है. मतदाता सूचना पर्ची का वितरण हो गया है. मतदान प्रतिशत बढ़ाने के भी प्रयास लगातार किये जा रहे हैं. तीसरे चरण के मतदान में वर्ष 2019 के चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत बढ़ने के बाद आयोग ने चौथे चरण के मतदान प्रतिशत में भी वृद्धि होने को लेकर निर्देश दिए.

रिपोर्ट: प्रमोद शर्मा, भोपाल

Trending news