Shahdol mine accident: शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र स्थित एसईसीएल की बंगवार भूमिगत कोयला खदान में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. स्टॉपिंग वॉल निर्माण कार्य के दौरान खदान की छत का हिस्सा धंसने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य श्रमिक घायल हो गए.
Shahdol News: शहडोल जिले में एक दुखद घटना सामने आई है. यहां एक आदिवासी महिला ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ जहर खा लिया, जिसके चलते चारों की मौत हो गई.
Shahdol Police News: शहडोल जिले की ब्यौहारी पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों से करीब 4 क्विंटल गांजा जब्त किया है. मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
Shahdol News-शहडोल में तेंदूपत्ता की गिनती में शामिल होने गए किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई. किसान का शव जंगल के रास्ते में उनकी बाइक पर खून से लथपथ हालत में मिला. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
Shahdol News-शहडोल में बदमाशों ने आम तोड़ने पर महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी. महिला को खेत में दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट की गई. इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Shahdol News: शहडोल जिले में आबकारी विभाग ने वर्ष 2025-26 में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 14.9 लाख रुपये की शराब जब्त की और 1,493 मामलों में लगभग 12 लाख रुपये का जुर्माना वसूला. साथ ही 776 विभागीय प्रकरणों में 13.33 लाख रुपये की अतिरिक्त वसूली की गई.
Shahdol News-शहडोल में एक शातिर चोर खुद को घायल बताकर एंबुलेंस में सवार होकर अस्पताल पहुंचा. मौका मिलते ही परिसर से ANM की स्कूटी लेकर फरार हो गया. यह पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. पुलिस आरोपी तलाश में जुट गई है.
Shahdol News-शहडोल में गांजा तस्करों की मौत के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस ने 2 फरार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के पास से 200 किलो गांजा जब्त किया है. हादसे के समय आरोपी मौके पर ही मौजूद थे.
Shahdol Fire News: मध्य प्रदेश में इंदौर आग कांड जैसा एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, शहडोल में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में भारी ब्लास्ट हो गया. जिसके चलते घर में शादी की रखा सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया है.
Shahdol Ramabai Hospital News: शहडोल जिले के एक अस्पताल की बेशकीमती जमीन को लेकर बड़ा फर्जीबाड़ा सामने आया है. जहां लगभग 15 करोड़ 39 लाख 80 हजार रुपए गबन के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.
Shahdol News-शहडोल में मोबाइल कारोबारी ने पत्नी और बेटी के साथ जहर पी लिया. इलाज के दौरान पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी आईसीयू में भर्ती है. बताया जा रहा है कि ऑनलाइन गेम की लत और कर्ज के दबाव में कारोबारी ने यह खौफनाक कदम उठाया है.
Shahdol News: शहडोल जिले की कोतवाली पुलिस ने एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है जो युवाओं को नशे की लत के दलदल में धकेल रहा था. पुलिस ने दुर्गा कॉलोनी से एक लेडी ड्रग तस्कर शबनम बी को गिरफ्तार किया है.
Irrigation Project Shahdol: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोन नदी पर चार माइक्रो सिंचाई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं. लगभग 2300 करोड़ रुपए की इस योजना से 50 हजार हेक्टेयर सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, जिससे 122 गांव को लाभ होगा.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले के लिए 747 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत वाले 139 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया, जिसमें 613 करोड़ रुपए से अधिक लागत से 79 कार्यों का लोकार्पण और 134 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 60 कार्यों का भूमि पूजन शामिल है.
Shahdol News: शहडोल में एक युवक ने फिल्म शोले के वीरू की तरह पानी टंकी पर चढ़कर हाई-वोल्टेज ड्रामा किया, लेकिन यह कदम किसी मौसी को मनाने के लिए नहीं बल्कि अपनी जिद और अजीबो-गरीब मांगें पूरी करने के लिए उठाया गया.
Shahdol News-शहडोल में शादी से इनकार करने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका के बच्चे की हत्या कर दी. आरोपी ने 7 साल के मासूम बच्चे का गला घोंटकर शव को कोयला खदान में फेंक दिया. मासूम बच्चा आरोपी को मामा कहकर बुलाता था. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Shahdol: शहडोल जिले में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है, यहां चोर कपड़े की दुकान में चोरी के इरादे से घुसे थे, लेकिन चोरी में असफल रहने पर उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे ही चुरा लिए. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Shahdol News: नशीली दवाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शहडोल जिले की कोतवाली पुलिस ने 68 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब इस मामले में गहन जांच कर रही है.
Sarsi Island Resort: मध्य प्रदेश में घूमने के लिए बहुत सारी शानदार जगहें माजूद हैं. ऐसी ही एक जगह है शहडोल ज़िले में सरसी आइलैंड रिसॉर्ट जो राज्य में एक नई और अनोखी टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर उभरा है. बाणसागर बांध के बीच में स्थित यह आइलैंड मालदीव जैसा अनुभव देता है. आइलैंड तक पहुंचने के लिए नाव की सवारी करनी पड़ती है, जो इस अनुभव को और भी खास बना देती है. एक बार जब आप वहां पहुंच जाएंगे तो, आपको लगेगा कि आप अलग ही दुनिया में हैं.
Shahdol News: शहडोल जिले के प्रतिबंधित सोन घड़ियाल अभयारण्य में अवैध रेत खनन का एक बड़ा मामला सामने आया है. कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने दैवलौद इलाके के अलग-अलग गांवों से लगभग 150 घन मीटर अवैध रेत जब्त की है.
Shahdol Crime News: शहडोल के एक होटल स्थित जिम में साउंड कम करने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया. डंबल से सिर पर वार से वह गंभीर घायल हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Shahdol News:मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से सरकारी धान खरीदी व्यवस्था को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. खोहरी खन्नौधी में स्थित सिंह वेयरहाउस में धान की बोरियों से अनाज की जगह ईंट और पत्थर निकलने का मामला उजागर हुआ है. मामला सामने आते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है.