दो नए मंत्रियों के साथ शिवराज कैबिनेट में सदस्यों की संख्या 31 हुई, जानें किसके पास कौन सा विभाग?
Advertisement

दो नए मंत्रियों के साथ शिवराज कैबिनेट में सदस्यों की संख्या 31 हुई, जानें किसके पास कौन सा विभाग?

नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद शिवराज कैबिनेट में खुद उनके साथ कुल 30 मंत्री हो गए हैं. अभी 5 मंत्रियों की जगह खाली है, जिसे भविष्य में भरा जा सकता है. आइए एक नजर डालते हैं, शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्रिमंडल पर...

शिवराज कैबिनेट विस्तार के दौरान तुलसी सिलावट को मंत्री पद की शपथ दिलातीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल.

भोपाल: उपचुनाव के बाद शिवराज कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रहीं अटकलों पर रविवार को विराम लग गया. राजभवन में कार्यकारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री पद की ​शपथ दिलाई. ये दोनों सिंधिया समर्थक नेता हैं और उनके साथ ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे. राजपूत और सिलावट ने वर्तमान शिवराज सरकार में दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली है. इससे पहले दोनों विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद मंत्री बने थे. 

शिवराज सरकार में मंत्री बने सिलावट और राजपूत, जानिए इनके राजनीतिक सफर के बारे में

लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी दोबारा सदन का सदस्य निर्वाचित नहीं होने के ​कारण उपचुनाव से ठीक पहले इन्हें इस्तीफा देना पड़ा था. उपचुनाव में सिलावट ने सांवेर और राजपूत ने सुरखी सीट से जीत दर्ज की और दोनों को एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री शिवराज ने तुलसी सिलावट को जल संसाधन के साथ मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं गोविंद सिंह राजपूत को राजस्व एवं परिवहन विभाग आवंटित किया है. इन दोनों नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद शिवराज कैबिनेट में खुद उनके साथ कुल 31 मंत्री हो गए हैं. अभी 4 मंत्रियों की जगह खाली है, जिसे भविष्य में भरा जा सकता है. आइए एक नजर डालते हैं, शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्रिमंडल पर...

नए मंत्री

          तुलसी सिलावट          जल संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग
          गोविंद राजपूत           राजस्व एवं परिवहन विभाग

बड़ी कामयाबीः आरुषि निशंक बनीं 'Earth Day Network Star', बढाई देश की शान

तुलसी सिलावट का राजनीतिक सफर
तुलसी सिलावट वर्तमान में सांवेर से 5वीं बार विधायक चुने गए हैं. सिलावट 2018 में चौथी बार विधायक बने और कमलनाथ सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया. उन्हें स्वास्थ्य विभाग की अहम जिम्मेदारी दी गई. सिंधिया के समर्थन में उन्होंने मार्च 2020 में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया. शिवराज सरकार में उन्हें जल संसाधन और मछुआ कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके बाद हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर वह 5वीं बार विधायक बने. वह 1977 से 1979 तक इंदौर के शासकीय आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज तथा 1980-81 में देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे.

1982 में इंदौर में पार्षद बने. 1985 में पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता और उन्हें संसदीय सचिव की अहम जिम्मेदारी दी गई. 1995 में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने. इसके बाद 1998-2003 तक ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली. इस दौरान उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया. कांग्रेस ने 2007 के उपचुनाव में उन्हें फिर से टिकिट दिया और व​ह जीते,  इसके बाद 2008 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने सांवेर सीट से जीत की. 

सिलावट-राजपूत बने मिनिस्टर, अब कुल 11 मंत्रियों के साथ शिवराज सरकार में बढ़ा सिंधिया का कद

गोविंद राजपूत का राजनीतिक सफर
गोविंद सिंह राजपूत वर्तमान में सुरखी विधानसभा सीट से विधायक हैं. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुधीर यादव को हराया. उन्हें कमलनाथ सरकार में परिवहन और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी मिली. गोविंद राजपूत ने भी सिंधिया के समर्थन में मार्च 2020 में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा. शिवराज सरकार में उन्हें खाद्य और सहकारिता मंत्री बनाया गया. मंत्रिमंडल विस्तार में राजपूत को फिर से परिवहन और राजस्व विभाग दिया गया. 

भारत में Covaxin और Covishield के इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिली, जल्द शुरू होगा वैक्सीनेशन

छह माह की अवधि समाप्त होने के कारण उन्हें मंत्री पद से 20 अक्टूबर को इस्तीफा देना पड़ा था. राजपूत ने उपचुनाव में सुरखी सीट पर कांग्रेस की पारुल साहू को हराया और चौथी बार विधायक बने. वह मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे. 2002 से 2020 तक प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और उपाध्यक्ष के पद पर रहे. उन्होंने 2003 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीता. उन्हें विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के सचेतक की जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी थी. वह 2008 में सुरखी से दूसरी बार विधायक बने लेकिन 2013 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

शिवराज सिंह चौहान सरकार का मंत्रिमंडल

                  मंत्री                                     पोर्टफोलियो
1.  शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री, सामान्य प्रशासन, जनसम्पर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, एवं ऐसे अन्य समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को न सौंपे गए हों.
2. डॉ . नरोत्तम मिश्रा गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि और विधायी कार्य.
3. गोपाल भार्गव लोक निर्माण विभाग, कुटीर एवं ग्रामोद्योग.
4. तुलसीराम सिलावट जल संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग.
5. विजय शाह   वन मंत्री
6. जगदीश देवड़ा  मंत्री वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग.
7. बिसाहूलाल सिंह खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री
8. यशोधरा राजे सिंधिया  मंत्री खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग.
9. भूपेन्द्र सिंह मंत्री नगरीय विकास एवं आवास.
10. कुमारी मीना सिंह मंत्री आदिम जाति कल्याण, जनजातीय कार्य विभाग.
11.  कमल पटेल  मंत्री किसान कल्याण एवं कृषि विकास.
12. गोविंद सिंह राजपूत राजस्व एवं परिवहन विभाग.
13. बृजेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री खनिज साधन, श्रम.
14. विश्वास सारंग मंत्री चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग.
15. डॉ. प्रभुराम चौधरी मंत्री लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण.
16. महेन्द्र सिंह सिसौदिया मंत्री पंचायत और ग्रामीण विकास.
17. प्रद्युम्न सिंह तोमर मंत्री ऊर्जा.
18. प्रेम सिंह पटेल मंत्री पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग. 
19. ओम प्रकाश सखलेचा मंत्री सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी.
20. उषा ठाकुर मंत्री पर्यटन, संस्कृति,अध्यात्म विभाग.
21. अरविंद भदौरिया मंत्री सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन.
22. डॉ. मोहन यादव मंत्री उच्च शिक्षा.
23. हरदीप सिंह डंग मंत्री नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण.
24. राजवर्धन सिंह मंत्री औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन.
25. भारत सिंह कुशवाह राज्य मंत्री उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास.
26. इंदर सिंह परमार राज्य मंत्री स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन.
27. रामखेलावन पटेल राज्य मंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग  (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत और ग्रामीण विकास.
28. राम किशोर कांवरे राज्य मंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार), जल संसाधन.
29. बृजेन्द्र सिंह यादव राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी.
30. सुरेश धाकड़ राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग.
31. ओ.पी.एस. भदौरिया राज्य मंत्री नगरीय विकास एवं आवास.

WATCH LIVE TV

Trending news