केवल भारत ही दुनिया को पूंजीवाद के चंगुल से बचा सकता है: मोहन भागवत
Advertisement

केवल भारत ही दुनिया को पूंजीवाद के चंगुल से बचा सकता है: मोहन भागवत

मोहन भागवत ने हिन्‍दू स्वयंसेवक संघ (एचएसएस) के एक कार्यक्रम में कहा कि, जब तक भारत में धर्म का एक अंश भी जिंदा है, दुनिया की कोई भी ताकत भारत को नुकसान नहीं पहुंचा सकती.

दुनिया की कोई भी ताकत भारत को नुकसान नहीं पहुंचा सकती. (FILE PHOTO)

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि केवल भारत ही दुनिया को पूंजीवाद के चंगुल से बचा सकता है. भागवत ने कहा कि "पूरी दुनिया पूंजीवाद के चंगुल में फंसी हुई है. केवल भारत ही दुनिया को इस आपदा से बचा सकता है.'' उन्होंने हिन्‍दू स्वयंसेवक संघ (एचएसएस) के एक कार्यक्रम में कहा कि, जब तक भारत में धर्म का एक अंश भी जिंदा है, दुनिया की कोई भी ताकत भारत को नुकसान नहीं पहुंचा सकती, लेकिन यदि दुर्भाग्यवश, भारत से धर्म पूरी तरह नष्ट हो जाता है तो दुनिया की कोई भी ताकत भारत को बचा नहीं सकती.

(इनपुट एजेंसी से भी)

 

Trending news