शिवसेना ने राजनाथ का किया बचाव, कहा- ‘गंदी राजनीति’ में शामिल है कांग्रेस
Advertisement

शिवसेना ने राजनाथ का किया बचाव, कहा- ‘गंदी राजनीति’ में शामिल है कांग्रेस

शिवसेना ने आज कांग्रेस पर अपनी ‘गंदी राजनीति’ साधने के लिए संविधान संशोधन करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की उस टिप्पणी का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि सेक्युलरिज्म (धर्मनिरपेक्ष) एक ऐसा शब्द है जिसका ‘सबसे अधिक दुरूपयोग’ हुआ।

शिवसेना ने राजनाथ का किया बचाव, कहा- ‘गंदी राजनीति’ में शामिल है कांग्रेस

मुंबई : शिवसेना ने आज कांग्रेस पर अपनी ‘गंदी राजनीति’ साधने के लिए संविधान संशोधन करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की उस टिप्पणी का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि सेक्युलरिज्म (धर्मनिरपेक्ष) एक ऐसा शब्द है जिसका ‘सबसे अधिक दुरूपयोग’ हुआ।

पार्टी ने कहा कि बाद के काल में दलित आबादी को यह महसूस हुआ कि कांग्रेस ने वोट बैंक की खातिर अपने ‘राजनीतिक स्वार्थ’ के लिए ‘फूट डालो और राज करो: का फॉम्यरुला अपनाया है। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में शिवसेना ने कहा, ‘कांग्रेस ने यह सुनिश्चित किया कि जाति, पंथ और धर्म की दीवार हमेशा बनी रहे। हमारे देश में धर्मनिरपेक्ष शब्द का दुरूपयोग किया गया है।’ 

इसके अनुसार, ‘देश एक सम्प्रभु राष्ट्र बना रहे यही सुनिश्चित करने के लिए संविधान का निर्माण किया गया। लेकिन गंदी राजनीति के लिए इसमें कई संशोधन किए गए। शाह बानो मामले में उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले को प्रभावहीन करने के लिए संविधान संशोधन किया गया।’ संपादकीय में लिखा है कि इस तरह के दृष्टांतों के कारण ही देश की सम्प्रभुता खतरे में है।

मालूम हो कि राजनाथ ने गुरुवार को लोकसभा में बीआर अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर ‘भारत के संविधान के प्रति प्रतिबद्धता’ विषय पर चर्चा के दौरान कहा था, ‘देश में ‘सेक्युलर ’ शब्द का आज सर्वाधिक दुरूपयोग हो रहा है। इसके दुरूपयोग को खत्म किया जाना चाहिए। इस शब्द के व्यापक दुरूपयोग के कारण समाज में तनाव के कई मामले हुए हैं।’

Trending news