मोदी का मायाजाल टूट गया : ज्योतिरादित्य सिंधिया
Advertisement

मोदी का मायाजाल टूट गया : ज्योतिरादित्य सिंधिया

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी पराजय पर आज कहा कि इस हार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मायाजाल टूट गया है। सिंधिया ने आज यहां मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता सत्यदेव कटारे के आवास पर संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली में भाजपा की पराजय से जहां मोदी का मायाजाल टूट गया है, वहीं उनका कथित विकास का एजेंडा भी उजागर हो गया है।

भोपाल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी पराजय पर आज कहा कि इस हार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मायाजाल टूट गया है। सिंधिया ने आज यहां मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता सत्यदेव कटारे के आवास पर संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली में भाजपा की पराजय से जहां मोदी का मायाजाल टूट गया है, वहीं उनका कथित विकास का एजेंडा भी उजागर हो गया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में करारी हार कांग्रेस के लिये भी चिंता का विषय है और पार्टी को इसे लेकर न केवल आत्मचिंतन करना होगा बल्कि नई सोच के साथ जनता के बीच जाना होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप की शानदार विजय से अरविंद केजरीवाल की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

बिहार में राजनीतिक उठापटक के बारे में पूछे जाने पर सिंधिया ने कहा कि लोकतंत्र में जिसके पास बहुमत हो, उसे ही विधायक दल का नेता बनना चाहिये।एक सवाल के जवाब में सिंधिया ने कहा कि जीतन राम मांझी से जुड़े घटनाक्रम के पीछे भाजपा का हाथ हो सकता है।

मध्यप्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद स्थानीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस की लगातार हार के पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अरुण यादव के त्यागपत्र के बारे में पूछ जाने पर सिंधिया ने कहा कि यादव प्रदेश में ठीक से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैसे भी नेतृत्व परिवर्तन के बारे में कांग्रेस आलाकमान ही निर्णय करता है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में सिंधिया ने इन आरोपों से इंकार किया कि प्रदेश में बड़े नेताओं द्वारा ठीक से चुनाव प्रचार नहीं किये जाने के चलते स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को करारी पराजय का सामना करना पड़ा। सिंधिया ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में उन्होंने स्वयं कई स्थानों का दौरा किया और उनके संसदीय क्षेत्र गुना नगर पालिका में दस में से कांग्रेस को सात स्थानों पर विजय मिली है।

 

 

Trending news