Advertisement
trendingNow1493747

बर्दवान ब्‍लास्‍ट केस में वांछित दो आरोपियों को एनआईए ने किया गिरफ्तार

एनआईए ने सोमवार रात्रि छापेमारी कर इन दोनों आरोपियों को हुगली जिला के आरामबाग इलाके से गिरफ्तार किया गया है. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्‍ली: बर्दवान ब्‍लास्‍ट केस में लंबे समय से वांछित दो आरोपियों को नेशलन इन्‍वेस्‍टीगेशन एजेंसी की कोलकाता टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय कादर काजी उर्फ कदू और सज्‍जाद अली के रूप में हुई है. इन दोनों आरोपियों को हुगली जिला के आरामबाग इलाके से गिरफ्तार किया गया है. 

  1. बांग्‍लादेशी आतंकी संगठन से जुड़े हैं दोनो आरोपी
  2. बर्दवान ब्‍लास्‍ट के मुख्‍य आरोपी का खास है कादर
  3. 2014 में बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने के फिराक में थे आतंकी

बांग्‍लादेशी आतंकी संगठन से जुड़े हैं दोनो आरोपी
उल्‍लेखनीय है कि बर्दवान बम ब्‍लास्‍ट केस में वांछित कादर काजी को कोर्ट ने प्रोक्‍लेंड आफेंडर (भगोड़ा) घोषित किया हुआ था. गिरफ्तारी के बाद मंगलवार सुबह एनआईए ने दोनों आरोपियों को कोलकाता की एनआईए स्‍पेशल कोर्ट में पेश किया है. सूत्रों के अनुसार, कादर काजी और सज्‍जाद अली नामक दोनों आरोपी बांग्‍लादेश से संचालित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन से जुड़े हुए हैं. 

बर्दवान ब्‍लास्‍ट के मुख्‍य आरोपी का खास है कादर 
ये दोनों जमात-उल-मुजाहिद्दीन के लिए धन जुटाने से लेकर आतंकियों की भर्ती तक सभी काम करते थे. आरोप है कि बर्दवान ब्‍लास्‍ट के लिए कादर काजी ने ही विस्‍फोटक उपलब्‍ध कराया था. कादर काजी को बर्दवान ब्‍लास्‍ट केस के मुख्‍य आरोपी कौसर का बेहद करीबी भी बताया जाता है. एनआईए ने अपनी जांच में पाया था कि कादर काजी ने ही कौसर को कोलकाता से विस्‍फोटक उपलब्‍ध कराया था.  

Add Zee News as a Preferred Source

2014 में बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने के फिराक में थे आतंकी
सूत्रों के अनुसार, आरोपी कादर काजी विस्‍फोटक बनाने में माहिर था. जबकि सज्‍जाद अली नौजवानों को गुमराह कर आतंकी संगठन में भर्ती करता था. जांच में इस बात के भी संकेत मिले हैं कि बोध गया में हुए ब्‍लास्‍ट के लिए विस्‍फोटक कादर ने तैयार किया था. एनआईए की जांच में सामने आया था कि दोनों आतंकी 2014 में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. साजिश को अंजाम देने के लिए आतंकी बर्दवान के एक घर में बम बना रहे थे, तभी वहां ब्‍लास्‍ट हो गया. इस ब्‍लास्‍ट में बांग्‍लादेशी आतंकी संगठन को आतंकी मारे गए थे, जबकि एक गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया था.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author

TAGS

Trending news