परमाणु हथियार विरोधी अभियान ICAN को नोबेल शांति पुरस्कार
Advertisement

परमाणु हथियार विरोधी अभियान ICAN को नोबेल शांति पुरस्कार

ऐसे समय में जब उत्तर कोरिया और ईरान से जुड़ा परमाणु हथियार संकट गहरा रहा है, यह बेहद समीचीन है. 

फोटो: Twitter/ ICAN

ओस्लो: दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाने वाली संस्था आईकैन को अपने दशक लंबे प्रयास के लिए नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. ऐसे समय में जब उत्तर कोरिया और ईरान से जुड़ा परमाणु हथियार संकट गहरा रहा है, यह बेहद समीचीन है.

नोर्वे की नोबेल समिति के अध्यक्ष ब्रिट रेइस-एंडरसन ने कहा, ''संस्थान को परमाणु हथियारों के प्रयोग से होने वाली भीषण मानवीय क्षति की ओर ध्यान आकर्षित करने संबंधी उसके कार्य और संधि के आधार पर ऐसे हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के अथक प्रयासों के लिए पुरस्कार दिया जा रहा है.''

(इनपुट: भाषा)

Trending news