Good News: धारा 370 और राम मंदिर का फैसला आने के बाद भारत में बढ़ गई विदेशी पर्यटकों की संख्या
Advertisement

Good News: धारा 370 और राम मंदिर का फैसला आने के बाद भारत में बढ़ गई विदेशी पर्यटकों की संख्या

पर्यटन मंत्री ने कहा कि भारत में असुरक्षा की बात करने वालों को विदेशी पर्यटकों के आंकड़े देखने चाहिए.

राम मंदिर के पक्ष में फैसले आने के बाद नवंबर 2019 में 10 लाख 91 हजार विदेशी पर्यटक भारत आए. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: अनुच्छेद 370 और राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद भारत में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है. 2018 की तुलना में नवंबर में 7.8 फीसदी पर्यटकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई. केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने यह जानकारी दी.

राम मंदिर के पक्ष में फैसले आने के बाद नवंबर 2019 में 10 लाख 91 हजार विदेशी पर्यटक भारत आए. 2018 की तुलना में नवंबर में 7.8 फ़ीसदी पर्यटकों की बढ़ोतरी हुई. अगस्त में धारा 370 ख़त्म करने के बाद भारत में 7 लाख 98 हज़ार में विदेशी पर्यटक भारत आए और 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

वहीं, 2019 में भारत के पर्यटन क्षेत्र में 43% की बढ़ोतरी हुई. साथ ही दिसंबर 2019 में नागरिकता संशोधन क़ानून लाने के बाद भारत विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है. दिसंबर 2019 में 12 लाख 25 हज़ार विदेशी पर्यटक भारत आए, जो कि 2.9 फ़ीसदी की बढ़ोतरी है.

18.14 बिलियन डॉलर का फ़ायदा
2019 में भारत को विदेशी मुद्रा से 1 लाख 28 हज़ार करोड़ रुपए की आमदनी हुई, यानी लगभग 18.14 बिलियन डॉलर का फ़ायदा हुआ.

भारत आने में मिली ई-वीज़ा की मदद
ई-वीज़ा यानी Visa on Arrival वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी, 2018 में 2 लाख 61 हज़ार 956 पर्यटक ई-वीज़ा से भारत आए थे. जबकि 2019 में 3 लाख 75 हज़ार 484 विदेशी पर्यटक वीज़ा ऑन अराइवल से भारत आए.

PM मोदी सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर
केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने Zee News से बातचीत में कहा कि अनुच्देद 370, सीएए इन सब के बावजूद देश में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है. भारत में लोग सुरक्षित हैं. ये आंकड़े उन लोगों को देखने चाहिए जो भारत में असुरक्षा की बात करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी देश के पर्यटन के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महाबलीपुरम यात्रा के बाद वहां पर 33% पर्यटकों की संख्या बढ़ी है.

#2018 और 2019 में विदेशी पर्यटकों की बढ़ती संख्या के आंकड़े:

1. जून- 2018 - (6,83,935 विदेशी पर्यटक),
2019 - (7,21,016 विदेशी पर्यटक)
5.4% की बढ़ोतरी

2. जुलाई- 2018 - (8,06,493 पर्यटक)
2019 - (8,17,455 पर्यटक)
1.4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी

3. अगस्त- 2018 - (7,85,993 पर्यटक)
2019 - (7,98,587 पर्यटक)
1.6% की बढ़ोतरी

4. सितंबर- 2018 - (7,19,894 पर्यटक)
2019 - (7,50,514 पर्यटक)
4.3% की बढ़ोतरी

5. अक्टूबर- 2018 - (8,90,223 पर्यटक)
2019 - (9,44,233 पर्यटक)
6.1% की बढ़ोतरी

6. नवंबर- 2018 - (10,12,569 पर्यटक)
2019 - (10,91,946 पर्यटक)
7.8 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी)

7. दिसंबर- 2018 - (11,91,498 पर्यटक)
2019 - (12,25,672 पर्यटक)
2.9% की बढ़ोतरी

 

Trending news