असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी
Advertisement
trendingNow1286164

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी

कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी, जिसमें मुख्यमंत्री तरूण गोगोई और उनके कैबिनेट के कई सहकर्मी तथा राज्य के वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। गोगोई जोरहट जिले में तीताबार से चुनाव लड़ रहे हैं। 126 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चार अप्रैल और 11 अप्रैल को चुनाव होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री पबन घटोवर मोरान से पार्टी उम्मीदवार हैं।

नई दिल्ली : कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी, जिसमें मुख्यमंत्री तरूण गोगोई और उनके कैबिनेट के कई सहकर्मी तथा राज्य के वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। गोगोई जोरहट जिले में तीताबार से चुनाव लड़ रहे हैं। 126 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चार अप्रैल और 11 अप्रैल को चुनाव होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री पबन घटोवर मोरान से पार्टी उम्मीदवार हैं।

कांग्रेस विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ रही है। गोगोई ने इस चुनाव को अपने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच लड़ाई बताया है।

Trending news