छह महीने की बेटी की हत्या कर बाप ने किया आत्मसमर्पण
Advertisement

छह महीने की बेटी की हत्या कर बाप ने किया आत्मसमर्पण

ओडिशा के मयूरभंज जिले में पत्नी से विवाद होने पर एक व्यक्ति ने अपने छह महीने की बेटी की हत्या कर दी और पुलिस के सामने समर्पण कर दिया।

बारीपदा : ओडिशा के मयूरभंज जिले में पत्नी से विवाद होने पर एक व्यक्ति ने अपने छह महीने की बेटी की हत्या कर दी और पुलिस के सामने समर्पण कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आदिवासी समुदाय के नरहरि साय (30 साल) का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। उसे अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का संदेह था और उसने बेटी को अपनी संतान मानने से मना कर दिया।

उन्होंने बताया कि अपनी पत्नी से झगड़ा होने के बाद नरहरि ने कैसिया गांव में अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह रारूअन पुलिस थाने पहुंचा और अपना अपराध स्वीकार किया।

उन्होंने बताया कि उसके बाद उसकी पत्नी और मृत बेटी को पुलिस थाने लाया गया और हत्या का एक मामला दर्ज किया गया।

Trending news