मौजूदा CM के घर पर छापा मारना राज्य के राजनीतिक इतिहास में एक धब्बा: वीरभद्र सिंह
Advertisement

मौजूदा CM के घर पर छापा मारना राज्य के राजनीतिक इतिहास में एक धब्बा: वीरभद्र सिंह

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को उनके घर पर सीबीआई द्वारा छापा मारे जाने की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री के घर पर छापा मारा जाना राज्य के राजनीतिक इतिहास में एक धब्बे की तरह है।

मौजूदा CM के घर पर छापा मारना राज्य के राजनीतिक इतिहास में एक धब्बा: वीरभद्र सिंह

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को उनके घर पर सीबीआई द्वारा छापा मारे जाने की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री के घर पर छापा मारा जाना राज्य के राजनीतिक इतिहास में एक धब्बे की तरह है।

हमीरपुर के एक गैर सरकारी संगठन सर्व कल्याणकारी संस्था के वाषिर्क समारोह भाग लेने गए वीरभद्र ने कहा, राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री के घर पर छापा मारा जाना राज्य के राजनीतिक इतिहास में एक धब्बे की तरह है। मैं किसी छापे या पूछताछ को लेकर चिंतित नहीं हूं क्योंकि मेरी आयकर विवरणिका, आयकर अधिकरण और दिल्ली उच्च न्यायालय के पास है। सिंह ने कहा कि सीडी मामले में उच्चतम न्यायालय ने उन्हें क्लीन चिट दी थी और यह भाजपा नेताओं की मंशा को उजागर करता है।

 

Trending news