प. बंगाल: निगम चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने बनाई बढ़त
Advertisement
trendingNow1255666

प. बंगाल: निगम चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने बनाई बढ़त

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस आज निगम चुनावों में 144 सदस्यीय कोलकाता नगर निगम बोर्ड में 80 सीटों और राज्य के 91 निकायों में से 67 पर बढ़त बनाए हुए है। अभी तक के मिले रूझान के मुताबिक वाम मोर्चा 13 सीटों और कांग्रेस तथा भाजपा कोलकाता नगर निगम (केएमसी) की सात-सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

प. बंगाल: निगम चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने बनाई बढ़त

कोलकाता : सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस आज निगम चुनावों में 144 सदस्यीय कोलकाता नगर निगम बोर्ड में 80 सीटों और राज्य के 91 निकायों में से 67 पर बढ़त बनाए हुए है। अभी तक के मिले रूझान के मुताबिक वाम मोर्चा 13 सीटों और कांग्रेस तथा भाजपा कोलकाता नगर निगम (केएमसी) की सात-सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

कोलकाता के मेयर और वार्ड 131 से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार शोवन चट्टोपाध्याय माकपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बनाए हुए हैं। पश्चिम बंगाल में केएमसी और 91 नगरपालिकाओं में निकाय चुनावों को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले ‘सेमीफाइनल’ के तौर पर देखा जा रहा है।

Trending news