जम्मू में बाढ़ पीड़ितों से मिले PM मोदी, मकानों की मरम्मत के लिए दिए 570 करोड़ रुपए
Advertisement

जम्मू में बाढ़ पीड़ितों से मिले PM मोदी, मकानों की मरम्मत के लिए दिए 570 करोड़ रुपए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मकानों की मरम्मत के लिए 570 करोड़ रुपए की घोषणा की। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित हुए छह प्रमुख अस्पतालों की मरम्मत के लिए 175 करोड़ रुपये की भी घोषणा की।

जम्मू में बाढ़ पीड़ितों से मिले PM मोदी, मकानों की मरम्मत के लिए दिए 570 करोड़ रुपए

ज़ी मीडिया ब्यूरो

जम्मू : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मकानों की मरम्मत के लिए 570 करोड़ रुपए की घोषणा की। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित हुए छह प्रमुख अस्पतालों की मरम्मत के लिए 175 करोड़ रुपये की भी घोषणा की।

गुरुवार को सियाचीन में सैनिकों के साथ कुछ समय गुजारने के बाद पीएम मोदी घाटी के बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे। पीएम ने यहां बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।

मोदी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि लोगों के पुनर्वास में आने वाली सभी दिक्कतों को दूर किया जाएगा। इसके पहले पीएम ने सियाचीन में दीवाली के मौके पर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया।

दिवाली के मौके पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात भारतीय सैनिकों के साथ कुछ समय बिताया और वहां संदेश दिया कि सभी भारतीय उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

Trending news