JNU प्रकरण में कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का आरोप साबित करने में दिल्ली पुलिस नाकाम
Advertisement

JNU प्रकरण में कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का आरोप साबित करने में दिल्ली पुलिस नाकाम

जेएनयू देशद्रोह प्रकरण में दिल्ली पुलिस की जांच में तत्कालीन छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ देश विरोधी नारे लगाने के सबूत नहीं मिले हैं। दिल्ली पुलिस की विशेष टीम द्वारा ड्राफ्ट की गई चार्जशीट में इस बात का खुलासा हुआ है।

JNU प्रकरण में कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का आरोप साबित करने में दिल्ली पुलिस नाकाम

नई दिल्ली : जेएनयू देशद्रोह प्रकरण में दिल्ली पुलिस की जांच में तत्कालीन छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ देश विरोधी नारे लगाने के सबूत नहीं मिले हैं। दिल्ली पुलिस की विशेष टीम द्वारा ड्राफ्ट की गई चार्जशीट में इस बात का खुलासा हुआ है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच में कहा है कि कन्हैया कुमार के खिलाफ देश विरोधी नारे लगाने के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन जांच में ये जरूर माना गया है कि कन्हैया कुमार ने ऐसे देशविरोधी कार्यक्रम को रोकने की कोशिश भी नहीं की। स्पेशल सेल ने कोर्ट से कानूनी राय ली है कि क्या कन्हैया कुमार को आरोपी बनाया जा सकता है।

जेएनयू के ही छात्र उमर खालिद और अनिर्बन को लेकर कहा गया है कि उनके खिलाफ देशद्रोह के ऐसे सबूत हैं जिससे पुलिस उनके खिलाफ देशद्रोह का केस बना सकता है। इसके अलावा यह बात भी सामने आई है कि जेएनयू में नौ ऐसे लोग भी आये थे, जिन्होंने देश विरोधी नारे लगाए, जो कश्मीर के हैं। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अनिर्बन और उमर खालिद के साथ-साथ नौ अन्य आरोपियों का वीडियो बयान रिकॉर्ड किया है। दिल्ली पुलिस की इस ड्राफ्ट चार्जशीट में जेएनयू के एबीवीपी और जेएनयू छात्र संघ से संबंधित छात्र, प्रोफेसर, सुरक्षा गार्ड, जेएनयू स्टाफ के अधिकारी गवाह बनाये गए हैं।

Trending news