Presidential Election: चाचा शिवपाल के बाद इस नेता ने दिया सपा को झटका! राष्ट्रपति चुनाव में चुनी अलग 'राह'
Advertisement
trendingNow11258387

Presidential Election: चाचा शिवपाल के बाद इस नेता ने दिया सपा को झटका! राष्ट्रपति चुनाव में चुनी अलग 'राह'

Presidential Election 2022: समाजवादी पार्टी की सहयोगी SBSP के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने ऐलान किया है कि वो राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे. इस ऐलान के बाद यूपी की राजनीति हलचल तेज हो गई है.

Presidential Election: चाचा शिवपाल के बाद इस नेता ने दिया सपा को झटका! राष्ट्रपति चुनाव में चुनी अलग 'राह'

Presidential Election 2022: यूपी में समाजवादी पार्टी को एक और झटका मिला है. सपा की सहयोगी पार्टी भारतीय समाज पार्टी (SBSP) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने ऐलान किया है कि वो राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे. इससे पहले शिवपाल यादव ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की घोषणा की थी. हाल ही में ये दोनों नेता द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में आयोजित डिनर में शामिल हुए थे, जिसे सीएम योगी ने रखा था.

द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया ऐलान

SBSP प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने मीडिया से कहा कि पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद निर्णय लिया गया कि उनकी पार्टी NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगी. वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा में SBSP के छह विधायक हैं. राजभर ने कहा कि CM योगी ने मुझे बुलाकर कहा कि आप पिछड़े, दलित, वंचित की लड़ाई लड़ते हैं. आप द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें. मैंने उनसे मुलाकात की. जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात हुई. उनसे बात होने के बाद हमने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान किया है.

2022 के चुनाव में सपा के साथ लड़ा था चुनाव

उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव SBSP और सपा ने एक साथ मिलकर लड़ा था. SBSP ने 18 सीटों पर चुनाव लड़ा था और छह पर जीत हासिल की थी. इससे पहले, 2017 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ थी और राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद सत्ता में शामिल भी हुई थी, लेकिन बाद में पार्टी सरकार से अलग हो गई थी. यूपी के राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा तेज है कि राजभर सपा को छोड़ सकते हैं. 

कई विपक्षी दलों ने दिया समर्थन

गौरतलब है कि यूपी में कई विपक्षी दलों ने NDA प्रत्याशी को राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देने का ऐलान किया है. इसमें शिवपाल यादव, जनसत्ता दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ 'राजा भैया' समेत बसपा शामिल है. विपक्ष के नेताओं द्वारा द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देना काफी अहम है. क्योंकि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाला विपक्षी खेमा राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहा है. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

LIVE TV

Trending news