पूर्व फौजी सुसाइड केस : राहुल गांधी तीसरी बार हिरासत में, बाद में पुलिस ने छोड़ा
Advertisement

पूर्व फौजी सुसाइड केस : राहुल गांधी तीसरी बार हिरासत में, बाद में पुलिस ने छोड़ा

वन रैंक वन पेंशन मामले में पूर्व फौजी रामकिशन ग्रेवाल की आत्महत्या पर सियासत का खेल जारी है। गुरुवार दोपहर हरियाणा के भिवानी में रामकिशन ग्रेवाल का अंतिम संस्कार हुआ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत तमाम दलों के नेता वहां पहुंचे। शाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जंतर मंतर से कैंडल मार्च निकाला। इसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को फिर से हिरासत में ले लिया गया। बाद में पुलिस ने राहुल को छोड़ दिया।

पूर्व फौजी सुसाइड केस : राहुल गांधी तीसरी बार हिरासत में, बाद में पुलिस ने छोड़ा

नई दिल्ली : वन रैंक वन पेंशन मामले में पूर्व फौजी रामकिशन ग्रेवाल की आत्महत्या पर सियासत का खेल जारी है। गुरुवार दोपहर हरियाणा के भिवानी में रामकिशन ग्रेवाल का अंतिम संस्कार हुआ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत तमाम दलों के नेता वहां पहुंचे। शाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जंतर मंतर से कैंडल मार्च निकाला। इसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को फिर से हिरासत में ले लिया गया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने राहुल को हिरासत में लेने की बात से इंकार किया है। लेकिन बाद में पुलिस ने राहुल को छोड़ दिया

मालूम हो कि राहुल गांधी को बुधवार को पहले ही दो बार हिरासत में लेकर छोड़ा जा चुका है। कल देर शाम जब पुलिस ने राहुल गांधी को छोड़ा तो उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि सरकार ने ओआरओपी पर सैनिकों से वादा पूरा नहीं किया। राहुल ने कहा कि शहीद के परिवार वालों से वह मिलना चाहते थे, लेकिन केंद्र सरकार के इशारे पर उन्हें मिलने नहीं दिया गया। 

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी को हिरासत में लेने को इमरजेंसी करार दिया। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में वन रैंक-वन पेंशन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे एक पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल ने मंगलवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रामकिशन हरियाणा के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, वह वन रैंक-वन पेंशन मुद्दे पर सरकार के फैसले से खुश नहीं थे।

Trending news