प्रदेश सरकार के खिलाफ 7 जून को जन आक्रोश रैली, बीजेपी ने गहलोत को घेरने की तैयारी शुरू की
Advertisement

प्रदेश सरकार के खिलाफ 7 जून को जन आक्रोश रैली, बीजेपी ने गहलोत को घेरने की तैयारी शुरू की

  भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात अब चौतरफा रूप से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरने में लगी है.इसी के तहत अजमेर देहात के विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रभारी और अध्यक्ष आगामी 7 जून को आयोजित कि जा रही.जन आक्रोश रैली की तैयारियों में जुटे हैं.इसी क्रम में इस विरोध प्रदर्शन में महिला

प्रदेश सरकार के खिलाफ 7 जून को जन आक्रोश रैली, बीजेपी ने गहलोत को घेरने की तैयारी शुरू की

 

पुष्कर:  भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात अब चौतरफा रूप से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरने में लगी है.इसी के तहत अजमेर देहात के विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रभारी और अध्यक्ष आगामी 7 जून को आयोजित कि जा रही.जन आक्रोश रैली की तैयारियों में जुटे हैं.इसी क्रम में इस विरोध प्रदर्शन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुष्कर मंडल महिला मोर्चा की बैठक भाजपा के अजमेर देहात अध्यक्ष मुकेश कवर के आतिथ्य में आयोजित की गई.

बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा मंडल पुष्कर की अध्यक्षा रेखा सरवाडिया ने की.देहात महिला मोर्चा अध्यक्ष मुकेश तंवर ने बताया कि राज्य सरकार की विफलताओं व बिजली पानी की जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के प्रबंधन में आ रही समस्याओं और तीर्थ नगरी पुष्कर के स्थानीय स्तर की मांगों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन अजमेर जिला कलेक्टर कार्यालय पर जन आक्रोश रैली के रूप में आयोजित किया जाएगा.

इसी के अंतर्गत मंडल स्तर पर रैली में महिलाओं की संख्या सुनिश्चित करने के लिए मंडल की महिला कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया गया है.जिन्हें विभिन्न वाहनों द्वारा अजमेर लाया जाएगा.बैठक के दौरान पुष्कर मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी मंडल महामंत्री रेखा सेन, पार्षद लक्ष्मी देवी, मंडल उपाध्यक्ष लाली देवी, आरती शर्मा, सारिका पाराशर, कार्यकारिणी सदस्य यशू पाराशर, सीमा सरवाडिया, संगीता पाराशर, रजनी देवी, मीनाक्षी शर्मा व अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही.गौरतलब है कि आगामी 7 जून को अजमेर जिले के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों से भाजपा के हजारों कार्यकर्ता विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे.

Trending news