)
Barmer Crime News:राजस्थान के बाड़मेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में देर रात बीएड सेकंड ईयर के स्टूडेंट ने किराए के रूम में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को बुलाकर शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में लिया.
मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी
जानकारी के अनुसार तारातरा मठ गांव निवासी बांकाराम पुत्र कलाराम उम्र 24 वर्ष B.Ed सेकंड ईयर का स्टूडेंट है और बाड़मेर शहर की शास्त्री नगर में किराए का रूम लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. कल बुधवार को सुबह 10:00 के बाद वह रूम से बाहर नही निकला था जिसके बाद रात मकान मालिक ने रूम में देखा तो फंखे से लटक रहा था, जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी.
अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया
जिसके बाद कोतवाली थानाधिकारी सहीत पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मौका मुआवना किया तो उसके कब्जे से एक सुसाइड नोट भी भी बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाकर शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में लिया और बाड़मेर मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.
युवक बंकराम 7 दिन पहले ही गांव से बाड़मेर शहर में घर से आया था और b.ed के साथ पटवारी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहा था. युवक के पास मिले सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं. फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच शुरू कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.
Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्यथित हों तो जीवन से हार मारने की कोई जरूरत नहीं. अच्छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.