Bikaner News: लंदन रवाना हुए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधि वर्ष के उद्घाटन समारोह का होंगे हिस्सा
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2453313

Bikaner News: लंदन रवाना हुए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधि वर्ष के उद्घाटन समारोह का होंगे हिस्सा

Bikaner News: केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व में विधि एवं न्याय मंत्रालय का एक प्रतिनिधिमंडल लंदन में 01-02 अक्टूबर को आयोजित किए जा रहे विधि वर्ष के उद्घाटन समारोह तथा भारत-यू.के. विधिक सेवा समिति (एल एस सी) की बैठक में भाग लेने के लिए 30 सितंबर से 02 अक्टूबर के दौरान लंदन दौरे पर होगा. 

Bikaner News: लंदन रवाना हुए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधि वर्ष के उद्घाटन समारोह का होंगे हिस्सा

Bikaner News: केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व में विधि एवं न्याय मंत्रालय का एक प्रतिनिधिमंडल लंदन में 01-02 अक्टूबर को आयोजित किए जा रहे विधि वर्ष के उद्घाटन समारोह तथा भारत-यू.के. विधिक सेवा समिति (एल एस सी) की बैठक में भाग लेने के लिए 30 सितंबर से 02 अक्टूबर के दौरान लंदन दौरे पर होगा. इस प्रतिनिधि मंडल में केंद्रीय मंत्री के साथ मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीगण भी लंदन के दौरे पर रहेंगे, जिनमें विधि कार्य विभाग एवं विधायी विभाग के सचिव डॉ. राजीव मणि तथा मुख्य लेखा नियंत्रक ध्रुव कुमार सिंह शामिल हैं.

2 अक्टूबर को आयोजित होगी द्विपक्षीय बैठक 
​लंदन प्रवास के दौरान भारत के केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा यू.के. के लॉर्ड चांसलर तथा संसद सदस्य एवं न्याय मंत्री माननीय शबाना महमूद के बीच 02 अक्टूबर को एक द्विपक्षीय बैठक भी आयोजित की जाएगी. इसके अतिरिक्त, इसी दिन भारतीय प्रतिनिधिमंडल का लंदन स्थित अंतर्राष्ट्रीय विवाद समाधान केंद्र जाने का भी कार्यक्रम है.

वार्षिक समारोह है विधि वर्ष का आयोजन 
विधि वर्ष का उद्घाटन लंदन में आयोजित किया जाने वाला एक वार्षिक समारोह है, जो कानून के क्षेत्र से संबंधित एक महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है. इस समारोह में भाग लेने के लिए यू.के की न्यायपालिका एवं कानून व्यवस्था से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न देशों के न्याय मंत्रियों एवं न्यायिक अधिकारियों को आमंत्रित किया जाता है.

ये भी पढ़ेंः Jaipur: राजस्थान के गांवों में थमी विकास की रफ्तार! सरकार के पास फंसा पंचायतों...

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news