बेवफा निकली प्रेमिका, पति के साथ मिलकर खेत में कर डाली 'प्रेमी की हत्या'

रतनगनगर थानांतर्गत गांव रामदेवरा निवासी 22 वर्षीय युवक रामवतार की उसकी प्रेमिका और उसके पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी.

बेवफा निकली प्रेमिका, पति के साथ मिलकर खेत में कर डाली 'प्रेमी की हत्या'

Churu: गुरुवार सुबह गांव सातड़ा में सड़क किनारे शव (Deadbody) मिलने के हत्या (Murder) के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. 

पुलिस के अनुसार, रतनगनगर थानांतर्गत गांव रामदेवरा निवासी 22 वर्षीय युवक रामवतार की उसकी प्रेमिका और उसके पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी, जिसको बुधवार रात को अंजाम दिया. इसके बाद पुलिस ने जांच के बाद आरोपी प्रेमिका ममता और उसके पति के दोस्त सुभाष न्योल को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में लिप्त एक बलअपचारी को भी निरुद्ध किया है. ममता का पति अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी अनुसार, कल पुलिस को सातड़ा गांव में सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला, जिसपर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मामले की जांच में जुट गई. चूरु एसपी नारायन टोगस द्वारा गठित पुलिस टीम के अनुसंधान में सामने आया कि मृतक युवक का गांव की ममता से करीब 3-4 वर्षों से प्रेम प्रंसग चल रहा था, उसके बाद प्रेमिका की शादी गांव सातड़ा में दीपचंद के साथ हो गई, लेकिन दोनों का मिलना जारी था. 

ऐसे की गई हत्या
दीपचंद को जब इस बात का पता चला तो उसने ममता के साथ साजिश रच कर ममता से फोन करवाकर युवक रामावतार को गांव सातड़ा के पास बुधराम के खेत में बनी ढाणी में रात को बुलाया. इसमे पहले से मौजूद ममता, उसके पति और तीन चार अन्य ने रामवतार के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर घायल हो गया था. उसने दम तोड़ दिया.

हत्या में शामिल अभियुक्ता ममता जांगिड़, सुभाष न्यौल निवासी सातड़ा को गिरफ्तार किया गया तथा नाबालिग को निरुद्ध किया और 24 घंटों में ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश कर दिया. हत्या में शामिल ममता के पति सहित अन्य मुल्जिमानों की तलाश जारी है.

Trending news