केशोरायपाटन: नृसिंह नगरी में जलझूलनी एकादशी पर निकली देव विमान यात्रा
Advertisement

केशोरायपाटन: नृसिंह नगरी में जलझूलनी एकादशी पर निकली देव विमान यात्रा

बूंदी के केशोरायपाटन में नृसिंह नगरी कापरेन में डोल महोत्सव के चलते देव विमान शोभायात्रा शाही अंदाज में निकाली गई.

डोल महोत्सव के चलते देव विमान शोभायात्रा

Bundi: बूंदी के केशोरायपाटन में नृसिंह नगरी कापरेन में डोल महोत्सव के चलते देव विमान शोभायात्रा शाही अंदाज में निकाली गई. शोभायात्रा को देखने के लिए शहर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा. एक दर्जन देव विमान, एक दर्जन से अधिक अखाडों के हैरतअंगेज करतब, दो दर्जन से अधिक झांकियां और देर शाम को रामघट पर की गई आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही. डोल महोत्सव के इस नजारें को देखने के लिए आस पास के तीस से भी अधिक गांवों से महिला पुरुष व युवा शामिल हुए. इस दौरान स्थानीय गढ़ पैलेस से तोप की सलामी के साथ छड़ी, मोचर और झूमर की शाही परम्परा के साथ भगवान रंगनाथ की शोभायात्रा शुरू हुई. 

शोभायात्रा में चडी, चोबदार चलते ही भगवान रंगनाथ का देवविमान आगे बढ़ता- गया. गढ़ के बाहर भगवान केशवराय का देव विमान शोभायात्रा में शामिल हुआ. शोभायात्रा के चौमुखा बाजार पहुंचने पर भगवान नृसिंह का देव विमान भी शोभायात्रा का हिस्सा बना, तो साइकिल चौक पर रघुनाथ जी महाराज, धूमेश्वर महादेव, महाकालेश्वर भगवान के देव विमान शोभायात्रा का हिस्सा बनें. शोभायात्रा के आगे बढ़ने के साथ ही देव विमान श्रद्धालुओं के कंधों पर सवार हो शोभायात्रा में शामिल होते चले गए, जिनको चंवर डुलाया गया. शोभायात्रा शक्ति चौराहे पर पहुंची जहां शेष देव विमान शामिल हुए और देव विमानों की लम्बी कतार आकर्षण का केंद्र बनती गई. देव विमानों के दर्शन के लिए हजारों लोगों का हुजूम दौड़ता नजर आया.

शोभायात्रा में अखाड़ेबाजों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया. शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई देर शाम को रामघाट पर पहुंची, जहां देव विमानों का जल प्रक्षालन करवाया गया, बाद में सभी देव विमानों की एक साथ आरती हुई. इसी के साथ अटल सरोवर पर नगरपालिका द्वारा आकर्षक रंगीन आतिशबाजी की गई. भव्य शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक देव विमान शामिल हुए. शोभायात्रा में विधायक चंद्रकांता मेघवाल, उपखंड अधिकारी बलवीर सिंह, पुलिस वृताधिकारी शंकर लाल मीणा, तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया आदि मौजूद रहें.

Reporter - Sandeep Vyas

बूंदी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें. 

अन्य खबरें 

बेटी से प्यार जताने का ये घिनौना तरीका, ब्रेस्ट पर थूककर मुंडवा दिया जाता है सिर

घर में पत्नी करने लगे ये बातें, तो हो जाइए सावधान जल्द टूटने वाला है आपका रिश्ता

 

 

Trending news