स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बूंदी में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए युवा
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बूंदी में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए युवा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बूंदी में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई. जिसमें देशभक्ति गीतों पर युवा थिरकते नजर आए.

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बूंदी में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए युवा

Bundi: बूंदी जिले में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में युवा मोर्चा के नेतत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई. जिसमें उत्साहित युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए, एक किलोमीटर से अधिक लम्बी यात्रा में विधायक सहित हिन्दू संगठन और युवा मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे. आज युवा मोर्चा के नेतत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई. 

यात्रा का शुभारंभ नवल सागर पार्क से विधायक अशोक डोगरा ने झंडी दिखाकर किया और खुद भी बाईक रैली में शामिल हुए. सैकड़ों की संख्या में युवाओं की टोलियां हाथों में तिरंगा लेकर मुख्य बाजारों से होते हुए निकली. तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के गीत की धुनों पर युवा थिरकते भी नजर आए. शोभायात्रा में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश जैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नपुर मालव सहित विभिन्न संगठन से जुड़े लोग शामिल हुए.

वहीं स्वंत्रता दिवस के अवसर पर जिले भर में भाजपा के जुड़े कार्यकर्ता घर घर तिरंगा बांट रहे हैं. पहली बार जिले भर में निजी वाहनों और मकानों पर भी तिरंगा झंडा नजर आ रहा है. आज नवल सागर से निकली तिरंगा यात्रा में विधायक अशोक डोगरा सहित हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने भी हिस्सा लिया. तिरंगा यात्रा का नाहर का चोहट्टा, सदर बाजार, इंदिरा मार्केट में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया.

आज जहां भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई. वहीं संगठन की ओर से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई. कल निकलने वाली तिरंगा यात्रा में विभिन्न संगठनों सहित कांग्रेस पार्टी से भी जुड़े लोग भी शरीक होंगे. तिरंगा यात्रा को लेकर विभिन्न संगठनों में जोश देखा जा रहा है. वहीं पुलिस और प्रशासन भी इसमें पीछे नहीं रहा. पुलिस के आला अधिकारियों समेत जवानों ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया.

Reporter- Sandeep Vyas

ये भी पढ़ें-  इंदर मेघवाल की मौत पर बोले सचिन पायलट - 'सिर्फ खानापूर्ति नहीं, न्याय चाहिए'

ये भी पढ़ें- Azadi Ka Amrit Mahotsav: दुल्हन की तरह सजी 'पिंकसिटी', तिरंगे के रंग में रंगा जयपुर

अपने जिले की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Trending news