राजस्थान शिक्षक संघ का प्रदेश महिला शैक्षिक सम्मेलन सांवलियाजी में संपन्न, जानें क्या रहा खास
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1399124

राजस्थान शिक्षक संघ का प्रदेश महिला शैक्षिक सम्मेलन सांवलियाजी में संपन्न, जानें क्या रहा खास

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सभाध्यक्ष अरविंद व्यास ने बताया कि चित्तौड़गढ़ प्रांत का प्रदेश महिला शैक्षिक सम्मेलन सांवलियाजी कस्बे में स्थित होटल उदय पैलेस में आयोजित हुआ. 

 

राजस्थान शिक्षक संघ का प्रदेश महिला शैक्षिक सम्मेलन सांवलियाजी में संपन्न, जानें क्या रहा खास

सांवलियाजी: राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सभाध्यक्ष अरविंद व्यास ने बताया कि चित्तौड़गढ़ प्रांत का प्रदेश महिला शैक्षिक सम्मेलन सांवलियाजी कस्बे में स्थित होटल उदय पैलेस में आयोजित हुआ. सर्वप्रथम मां भारती, मां सरस्वती व स्वर्गीय जयदेव पाठक के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्र गीत के साथ उद्घाटन सत्र प्रारंभ हुआ. इसकी मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति की राष्ट्रीय सदस्या माधुरी ताई, मुख्य अतिथि राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी व अध्यक्षता संगठन की उपाध्यक्ष माध्यमिक अरुणा शर्मा ने की.

मुख्य वक्ता माधुरी ताई ने कहा कि हमारी आजादी के इतने वर्ष बाद भी हम गुलामी की मानसिकता से उबर नहीं पाए. इस मानसिकता से बाहर आए और स्वतंत्र भारत के स्वाभिमानी नागरिक कहलाएं. आजादी के अमृत महोत्सव पर घर-घर तिरंगे का उद्देश्य भी यही था. राष्ट्र निर्माण में शक्ति स्वरूपा महिलाओं की महती भूमिका है.

मुख्य अतिथि विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि महिलाओं पर दोहरी जिम्मेदारी होती है, ये देश का भविष्य हैं इन पर चरित्र व संस्कार निर्माण की जिम्मेदारी है. विषम परिस्थितियों में कार्य को अंजाम देना यही महिला की ताकत है.

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री घनश्याम का सचिव माध्यमिक रमेशचंद्र पुष्करणा, जिला अध्यक्ष रमेशचंद्र पुरोहित, जिला संगठन मंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत, जिलामंत्री प्रकाश बक्शी, जिला महिला मंत्री मधु जैन, सुमन व्यास, कोषाध्यक्ष नर्बदा शंकर पुष्करणा ने श्रीफल, शॉल, ऊपरना व सांवलियाजी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया.

प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि द्वितीय सत्र की वक्ता संगठन प्रदेश मंत्री महिला जयमाला पानेरी ने महिला सम्मेलन के उद्देश्य की जानकारी देते हुए विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता सह संगठन मंत्री सुशीला जाट ने की.

समापन सत्र के मुख्य अतिथि कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कहा कि मैं स्वयं शिक्षक संघ राष्ट्रीय का राशमी उपशाखा से मंत्री रहा हूं. इस संगठन का उद्देश्य सबसे पहले राष्ट्र हित है, महिलाओं की इतनी संख्या में एकत्र होकर चिंतन करना गौरव की बात है.

संगठन की महिला उपाध्यक्ष सुषमा विश्नोई ने अध्यक्षीय उद्बोधन में संगठन के जारी पंचांग अनुसार वर्ष पर्यन्त होने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए पुरानी पेंशन लागू करवाने सहित संगठन की कई उपलब्धियों को बताया.
इस सत्र के अतिथियों का जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व भदेसर उपशाखा के शंकरलाल भांबी, सुनील भारद्वाज, तेजकरण शर्मा, लक्ष्मी सुथार आदि ने स्वागत किया.

इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री प्रहलाद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अजमेर भंवर सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष संस्कृत अभय सिंह राठौड़, प्रदेश उप सभाध्यक्ष राजेश्वर, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा, मिडिया प्रकोष्ठ के गोपाल लाल शर्मा सहित राजसमंद जिला अध्यक्ष नारायण सिंह, प्रतापगढ़ जिला मंत्री अरविंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेश दत्त व्यास, कपासन के राजेंद्र व्यास, बेगू से भंवर सिंह, डूंगला से वरदी सिंह, पूरणमल लोहार, बडीसादडी के कैलाश मालू, रणजीत राय, कन्हैयालाल तम्बोली भदेसर के कार्यकर्ता आदि मौजूद थे.

सम्मेलन की समस्त व्यवस्थाएं प्रदेश सभाध्यक्ष अरविंद व्यास व प्रदेश संगठन मंत्री प्रहलाद शर्मा के निर्देशन में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व भदेसर उपशाखा के कार्यकर्ताओं ने अंजाम दिया.

Reporter- Deepak Vyas

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2022: धनतेरस पर करें ये काम, जिंदगीभर भरी रहेंगी आपकी तिजोरियां​

 

Trending news