सेवा सप्ताह के तहत भाजपा महिला मोर्चा ने गौमाता को खिलाया चारा, गर्भवती महिलाओं को किया जागरूक
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1211567

सेवा सप्ताह के तहत भाजपा महिला मोर्चा ने गौमाता को खिलाया चारा, गर्भवती महिलाओं को किया जागरूक

महिला मोर्चा की बहनों द्वारा गर्भावस्था के दौरान ली जाने वाली चीजों को गर्भवती महिलाओं को फलों की माला पहनाकर भेंट की गई.

गर्भवती महिलाओं को किया जागरूक

Chittorgarh: भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रश्मि सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ. अलका मूंदड़ा और जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा के निर्देशानुसार सेवा सप्ताह के तहत कार्यक्रमों की श्रंखला में 7 अप्रैल को जिला संयोजिका चित्तौड़गढ़ नगर मंडल महिला मोर्चा वर्षा कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में गर्भवती महिलाओं के साथ एक संवाद और सेवा कार्यक्रम महिला मोर्चा नगरमंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित किया गया.

यह भी पढ़ें- चित्तौड़गढ़ में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कुश्ती प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ, ये रहे मौजूद

जिसमें केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ गर्भावस्था के दौरान किस प्रकार का खान पान और स्वयं की देखभाल करते हुए स्वस्थ संतान को जन्म देने संबंधित बातें गर्भवती महिलाओं से साझा कर संवाद किया गया, जिसमें उनको होने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई और महिला मोर्चा की बहनों द्वारा गर्भवस्था के दौरान ली जाने वाली चीजें फलों के साथ गर्भवती महिलाओं को माल्यार्पण कर भेंट की गई और स्वस्थ जच्चा-बच्चा के जीवन की शुभकामनाएं दें. कन्या और महिलाहित की योजनाओं की जानकारी के पेंप्लेट वितरित किए गए.

इस अवसर पर निंबाहेड़ा से विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व निम्बाहेड़ा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गीता कंवर के साथ जिला मंत्री संजू लढ्ढा, पार्षद रमा शर्मा और महिला मोर्चा की भारती दाधीच, सुनीता सोनी, नलिनी मीणा और दीपिका टेलर, इंदिरा राठौड़, किरण बैरागी, मीना राठोड़, रमा पुरोहित, रानू जैन, संतोष मेघवाल, लता,केसर खटीक, सयन्ती तम्बोली, अनीता राव,रेखा बैरागी इत्यादि बहनें उपस्थित रहीं. कार्यक्रम पश्चात गौशाला जा कर गायों को चारा खिला कार्यक्रम संपन्न हुआ.

Reporter: Deepak Vyas 

Trending news