विराटनगर में कल जनाक्रोश सभा, भीड़ जुटाने के लिए बांटे जा रहे पीले चावल
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1512865

विराटनगर में कल जनाक्रोश सभा, भीड़ जुटाने के लिए बांटे जा रहे पीले चावल

 भारतीय जनता पार्टी की ओर से विराटनगर में 4 जनवरी को होने वाली भाजपा जन आक्रोश महासभा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनसम्पर्क में जुटे हुए हैं.

विराटनगर में कल जनाक्रोश सभा, भीड़ जुटाने के लिए बांटे जा रहे पीले चावल

 विराटनगर/जयपुर: भारतीय जनता पार्टी की ओर से विराटनगर में 4 जनवरी को होने वाली भाजपा जन आक्रोश महासभा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनसम्पर्क में जुटे हुए हैं. एससी मोर्चा द्वारा विराटनगर विधानसभा में जनसंपर्क कर पीले चावल बाटे जा रहे हैं.

भाजपा नेता हरिप्रसाद बल्लीवाल ने बताया कांग्रेस के भ्रष्टाचार और जंगलराज से आम जनता बेहद आहत है और भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव-गांव जनमानस में उपजे जनाक्रोश को समर्थन देने के लिए जनाक्रोश यात्रा कर कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ आमजन को संदेश दे रही है. जनता के मन में उपजे असंतोष की आवाज बुलंद करने को भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा स्तर पर एक महासभा का आयोजन किया है.  महासभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, अलवर सांसद बालकनाथ, पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना, जितेंद्र गोठवाल, जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, मुख्य वक्ता रहेंगे. इसमें बड़ी संख्या में लोगों के आने के लिए पीले चावल बांटे जा रहे हैं. सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भी भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी रहेगी जारी, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

जिला महामंत्री, एससी मोर्चा अध्यक्ष,  प्रागपुरा मंडल अध्यक्ष , विराटनगर शहर अध्यक्ष और एससी मोर्चा कार्यकर्ता पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मिलकर अधिक से अधिक संख्या में भाजपा जन आक्रोश यात्रा में आने का आह्वान किया. वहीं जिला महामंत्री बद्री प्रसाद चौहान, जिला पार्षद तेजपाल धनवाडिया, पावटा बालाजी मंडल महामंत्री एससी मोर्चा कैलाश मंडल, अध्यक्ष सरदारमल बुनकर, प्रागपुरा मंडल अध्यक्ष बनवारी बुनकर, विराटनगर शहर अध्यक्ष महेश वर्मा बाणगंगा, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद बुनकर, जिला उपाध्यक्ष चेतराम मेघवाल सहित एससी मोर्चा कार्यकर्ता पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मिलकर अधिक से अधिक संख्या में भाजपा जन आक्रोश यात्रा में आने का आह्वान किया.

Reporter- Amit Yadav

Trending news