BJP कार्य समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा गया जोश, CM भजनलाल शर्मा बोले- कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2334676

BJP कार्य समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा गया जोश, CM भजनलाल शर्मा बोले- कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी

Rajasthan Politics: लोकसभा चुनाव में पार्टी को 11 सीटों का नुकसान हुआ से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा. कार्य शक्ति समिति में प्रदेश में ग्रास रूट लेवल पर पार्टी के लिए काम करने वाले 8000 नेता पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. 

Bhajan Lal Sharma

Jaipur News: भारतीय जनता पार्टी के वृहद कार्य समिति में आज पार्टी संगठन को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम तक ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताया. यहां तक की सता का रास्ता कार्यकर्ताओं की मेहनत से होकर ही जाना बताया.

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार हो रही प्रदेश कार्य समिति को वृहद कार्य समिति का स्वरूप दिया गया. प्रदेश कार्य समिति में अमूमन प्रदेश पदाधिकारी और अन्य नेता ही शामिल होते रहे, लेकिन इस बार वृहद कार्य समिति में मंडल तक के नेताओं को जनप्रतिनिधियों को प्रदेश कार्य समिति में बुलाया गया. लोकसभा चुनाव में पार्टी को 11 सीटों का नुकसान हुआ से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा. कार्य शक्ति समिति में प्रदेश में ग्रास रूट लेवल पर पार्टी के लिए काम करने वाले 8000 नेता पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. कार्य समिति के दौरान सभी नेताओं ने ग्रास रूट लेवल नेताओं को मनोबल बढ़ाने के लिए पार्टी की मजबूत इकाई और सत्ता के लिए उनकी मेहनत को ही आधार बताया.

.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने तो यहां तक कहा कि ऐसे वक्त कार्यसमिति हो रही है जब तीसरी बार मोदी सरकार बनी और प्रचंड बहुमत से राजस्थान में बनी बीजेपी की सरकार. प्रदेश में बीजेपी का झंडा बुंलद करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रणाम. कार्यकर्ताओं ने पार्टी और संगठन के लिए रात दिन एक कर काम किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को मोतियों से भी महंगा बताते हुए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई. कार्यकर्ताओं ने 62 साल बाद लगातार तीसरी बार मोदी प्रधानमंत्री बनाने का काम किया. कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कार्यसमिति में संकल्प लिया. कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ने के लिए जी तोड़ मेहनत की.

कार्य समिति बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से वादा किया जो मेरा कार्यकर्ता कहेगा, वो हमारी सरकार करेगी. पदाधिकारी, मोर्चा, मंडल, शक्ति, बूथ स्तर के पदाधिकारी से उन्होंने वादा किया.  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि  2047 में विकसित भारत होगा.  जो वोट नहीं कर रहे उनका होम वर्क करें. बूथ मजबूत तो भविष्य भी मजबूत. विरोधियों ने संविधान हाथ में लेकर लोगों को गुमराह किया. भाजपा का सदस्यता अभियान चलेगा .लोगों को सदस्य बनाएं फिर मुख्यधारा में उनको लाएं.

Trending news