तानाशाही हुकूमत के सामने कांग्रेस डटकर खड़ी रहेगी- CM अशोक गहलोत
Advertisement

तानाशाही हुकूमत के सामने कांग्रेस डटकर खड़ी रहेगी- CM अशोक गहलोत

दिल्ली पुलिस का घुसकर पत्रकारों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. गहलोत ने ट्वीट कर कहा है कि ये कार्रवाई केंद्र सरकार की हताशा और झल्लाहट को दर्शाता है. 

तानाशाही हुकूमत के सामने कांग्रेस डटकर खड़ी रहेगी- CM अशोक गहलोत

Jaipur: कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस का घुसकर पत्रकारों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. गहलोत ने ट्वीट कर कहा है कि ये कार्रवाई केंद्र सरकार की हताशा और झल्लाहट को दर्शाता है. केंद्र सरकार परेशान हो रही है कि राहुल गांधी को इतना प्रताड़ित करने के बावजूद कांग्रेस पार्टी झुक क्यों नहीं रही है. 

गहलोत ने कहा है कि मोदी सरकार शायद भूल रही है कि कांग्रेस अंग्रेजों और देश की एकता पर खतरा पैदा करने वाले तत्वों के सामने कभी नहीं झुकी. कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश और लोकतंत्र के लिए आगे बढ़कर कुर्बानी दे दी लेकिन झुकना नहीं सीखा. इस तानाशाही हुकूमत के सामने कांग्रेस डटकर खड़ी रहेगी. 

गहलोत ने कांग्रेस मुख्यालय में पुलिस की पत्रकारों से मारपीट की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस निष्पक्ष होकर काम कर रहे पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़ी है. इस सरकारी दमन के खिलाफ हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे. 

यह भी पढे़ंः रेलवे को लगा करोड़ों का चूना, सोप स्टोन को बताया फिटकरी पाउडर, जांच के लिए मांडलगढ़ पहुंची CBI

अपने जिले की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Trending news