जयपुर में वंश लेखक सम्मेलन का हुआ आयोजन, सीएम हुए शामिल, प्रतिभाओं का किया सम्मान
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1282549

जयपुर में वंश लेखक सम्मेलन का हुआ आयोजन, सीएम हुए शामिल, प्रतिभाओं का किया सम्मान

वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी की ओर से वंश लेखक सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. ओटीएस में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,RTDC चैयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, जन अभाव अभियोग समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर और संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष राम सिंह राव के साथ बड़ी संख्या में वंशावली लिखने वाले लेखक और प्रतिभावान विद्यार्थी मौजूद रहे.

जयपुर में वंश लेखक सम्मेलन का हुआ आयोजन, सीएम हुए शामिल, प्रतिभाओं का किया सम्मान

Jaipur: वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी की ओर से वंश लेखक सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. ओटीएस में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,RTDC चैयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, जन अभाव अभियोग समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर और संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष राम सिंह राव के साथ बड़ी संख्या में वंशावली लिखने वाले लेखक और प्रतिभावान विद्यार्थी मौजूद रहे. सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दीप प्रज्वलित कर किया.

ये भी पढ़ें- मंत्री अशोक चांदना ने हिंडोली सभा में उम्मीद से ज्यादा भीड़, लोगों में दिखा उत्साह

इस सम्मान समारोह के पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वंशावली लिखने वाले लोगों से वंशावली पोथी की जानकारी ली. इन वंशावली लिखने वालों ने बताया कि, उन्हें खुद नहीं मालूम कि उनकी कितनी पीढ़ियां वंशावली लिखने का काम कर रही है.  समारोह के बाद  सीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा  कि,  लुप्त होती जा रही  इस प्रतिभा का वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी का गठन किया गया है. इसके साथ ही सीएम ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि, केंद्र सरकार, ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है. 

fallback

आगे सीएम ने कहा कि,हमारी विचारधारा ऐसी है कि हम सभी विचारधाराओं वालों से प्यार करते है, लेकिन बीजेपी वाले हमे प्यार नहीं करते हैं. वह हमे अपना दुश्मन मानते हैं. मैंने तो इसकी कई बार शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी कर चुका हूं. 

इसके अलावा सीएम ने वंशावली लिखने वालों को  सलाह देते हुए कहा की, वंशावली का डिजिटाइजेशन किया जाना चाहिए. सरकार वंशावली को डिजिटल करने को लेकर सहायता करेगी. इसके अलावा प्रदेश की अन्य योजनाओं पर भी सीएम ने बात की. कहा कि, चिरंजीवी योजना का लाभ सभी ले. प्रदेश की 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन फ्री दिए जाएंगे. कोरोना के समय गरीब बच्चों ने ऑनलाइन पढ़ाई नहीं की, जिसे अब पूरा परिवार स्मार्टफोन मिलने से स्मार्ट होगा.

 गहलोत ने वंशावली लिखने वाले लोगों पर चुटकी भी लेते हुए कहा कि,  वंशावली लिखने में भी मोनोपोली है. एक वंशावली लिखने वाला परिवार दूसरे परिवार की वंशावली नहीं पढ़ सकता क्योंकि दोनों की लिखावट अलग अलग है. समारोह के दौरान वंशावली लिखने वाले परिवारों के होनहार बालक बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
Reporter: Anoop Sharma

जयपुर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

Trending news