Holi 2023 Date: कब है होलिका? क्या बदल गई होली की तारीख, जानें सही डेट, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, भद्रा काल, पूजा विधि
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1590426

Holi 2023 Date: कब है होलिका? क्या बदल गई होली की तारीख, जानें सही डेट, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, भद्रा काल, पूजा विधि

Holika Dahan date and time 2023: होली और होलिका को लेकर कई पंचांगों का अपना-अपना मत दे रहे है. ऐसे में होलिका और होली की तिथि को लेकर एकमत नहीं हैं. ऐसे में होलिका दहन और होली का शुभ दिन कब है और किस तरह इस बार शुभ मुहूर्त में लोग होलिका मनाएं आइये जानते है.  

Holi 2023 Date: कब है होलिका? क्या बदल गई होली की तारीख, जानें सही डेट, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, भद्रा काल, पूजा विधि

Holika Dahan date and time 2023: होलिका दहन 2023 और होली का शुभ दिन, पंचांगों में दो मत के बीच इस बार होली 2023 की तिथियों को लेकर लोग संशय में हैं. दरअसल इस बार कई पंचांगों का अपना-अपना मत दे रहे है साथ ही पंचाग भी दो धरों में बंट गये है. ऐसे में होलिका और होली की तिथि को लेकर एकमत नहीं हैं. ऐसे में होलिका दहन और होली का शुभ दिन कब है और किस तरह इस बार शुभ मुहूर्त में लोग होलिका मनाएं आइये जानते है.  

होलिका और होली की जानें क्या है शुभ मुहूर्त (auspicious time of Holika and Holi 2023)

अलग -अलग पंचांग के मुताबिक होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा छह मार्च सोमवार की शाम 3.57 बजे से शुरू होकर सात मार्च की शाम 5.40 बजे तक बता रहे है. वहीं मिथिला पंचांग के मुताबिक भद्रामुक्त काल प्रदोष काल में सात मार्च को शाम 5.48 बजे से 7.24 बजे के बीच होलिका दहन करना शुभ रहेगा.

होलिका दहन के मुहूर्त को लेकर पंडितों का मानना है कि होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को दहन किया जाता है. बनारसी पंचांग के अनुसार छह मार्च को भद्रापुच्छ के हिसाब से देर रात 12.23 बजे से 1.35 बजे के बीच होलिका दहन का मुहूर्त बन रहा है.

सुबह में भ्रदा, होलिका दहन के लिए मिलेगा केवल इतना समय
होलिका दहन के दिन सात मार्च को भद्रा सुबह 5.15 बजे तक है. ऐसे में प्रदोष काल में होलिका दहन के समय भद्रा का साया नहीं रहेगा. सात मार्च को होलिका दहन का मुहूर्त शाम को 6.24 बजे से रात 8.51 बजे तक है. इस दिन होलिका दहन का कुल समय दो घंटे 27 मिनट का है.

होली, होलिका दहन तारीख, शुभ मुहूर्त, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि

होलिका दहन 2023 तिथि (Holika Dahan 2023 Date Time)  मंगलवार, 7 मार्च, 2023
होलिका दहन 2023 का समय  शाम 6:24 से 8:51 बजे तक
होली 2023 तारीख (Holi 2023 Date)  बुधवार, 8 मार्च, 2023
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि प्रारंभ (Falgun Purnima Date Start) 6 मार्च 2023 को 04:17 अपराह्न 
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि समाप्त (Falgun Purnima Date End) 7 मार्च 2023 को 06:09 अपराह्न

 होलिका दहन की अवधि 2 घंटे 27 मिनट फाल्गुन पूर्णिमा तिथि प्रारंभ (Falgun Purnima Date Start) 6 मार्च 2023 को 04:17 अपराह्न फाल्गुन पूर्णिमा तिथि समाप्त (Falgun Purnima Date End) 7 मार्च 2023 को 06:09 अपराह्न

(डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है, ZeeMedia इसकी पुष्टि नहीं करता है)

दक्षिण दिशा को 'भगवान नृसिंह' क्षेत्र माना गया है
होलिका दहन में होलिका और भक्त प्रह्लाद की पूजा की जाती है. होलिका दहन इस साल 2023 मंगलवार को है. इस दिन होलिका दहन वाली सामग्री को अग्नि तत्व की दिशा दक्षिण-पूर्व में रखें. होलिका की पूजा करते समय पूजा करने वाले व्यक्ति को होलिका के पास पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए. दक्षिण दिशा को 'भगवान नृसिंह' क्षेत्र कहा गया है. इस दिन सही दिशा में पूजा करने से भगवान नृसिंह का आशीर्वाद  मिलता है. 

Trending news